होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / PTI में छंटनी, 297 एम्प्लॉइज पर गिरी गाज...
PTI में छंटनी, 297 एम्प्लॉइज पर गिरी गाज...
देश की प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) में शनिवार का...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश की प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) में शनिवार का दिन भूचाल लेकर आया। कई कर्मियों के पैरों तले तब जमीन खिसक गई, जब उन्हें अचानक पता चला कि पीटीई (PTI) ने अपने स्टाफ में छंटनी की है और 297 कर्मियों पर गाज गिरी है। इन 297 कर्मियों को पीटीआई प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, जिनमें से 77 कर्मी दिल्ली से हैं और बाकी अलग-अलग जगहों से हैं।
बता दें कि पीटीआई ने एक नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है, जिसके मुताबिक 29 सितंबर से इनकी सेंवाए समाप्त कर दी गई हैं। नोटिस में बताया गया है कि सभी कर्मियों को व्यक्तिगत रूप से रिट्रेन्च्मेन्ट लेटर रजिस्टर्ड पोस्ट द्वारा भेज दिया गया है और उनके बकाए की जानकारी भी लेटर में दे दी गई है, जो उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
मीडिया मार्केट की हालत पहले से बहुत ज्यादा अच्छी नहीं रही है और ऐसे में सबसे बड़ा सवाल निकाले जा रहे एम्प्लॉइज के सामने खड़ा है, कि इतनी जल्दी वे अब जाएंगे कहां और अपनी आजीविका चलाएंगे कैसे?
इस तरह से छंटनी करने को लेकर तमाम मीडियाकर्मियों के बीच नाराजगी है। इसी कड़ी में अब पीटीआई कर्मचारी संघ (Federation of PTI Employees Union) ने पीटीआई के सीईओ वेंकी वेंकटेश को एक खत लिखकर ये मांग की है यदि कि मैनेजमेंट ने अपने इस फैसले को तुरंत वापस नहीं लिया तो वे प्रोटेस्ट करेंगे। एक अक्टूबर से पीटीआई के सभी सेंटर्स के गेट पर पूरे दिन (10 बजे से लेकर 6 बजे तक) धरना दिया जाएगा और वही मीटिंग की जाएगी।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें पीटीआई नोटिस और निकाले गए कर्मियों की सूची-
http://www.ptinews.com/communication.pdf
टैग्स पीटीआई छंटनी