होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों से बदसलूकी और कैमरा तोड़ने पर IPS को CM की चेतावनी, ऐसी सजा दूंगा कि...

पत्रकारों से बदसलूकी और कैमरा तोड़ने पर IPS को CM की चेतावनी, ऐसी सजा दूंगा कि...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। [caption id="attachment_37815" align="alignright" width="172"] धर्मराज मीणा[/caption] मध्य प्रदेश के मु

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

[caption id="attachment_37815" align="alignright" width="172"] धर्मराज मीणा[/caption]

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी के अयोध्या नगर थाने में नए नवेले आईपीएस द्वारा पत्रकारों से बदसलूकी करने और फोटोग्राफर का कैमरा तोड़ने के मामले को बेहद गंभीरता से लिया है।

उन्होंने कहा कि मुझे मामले की जानकारी है और यह बहुत ही गंभीर मामला है। पूरे मामले की जांच करा रहा हूं और जो दोषी होगा उसे ऐसी सजा दूंगा कि दोबारा ऐसा करने से पहले सौ बार सोचेगा।

मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान ये बात कही।

गौरतलब है कि मंगलवार को राजधानी भोपाल के अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में एक महिला को बंधक बनाकर लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया, जिसे छिपाने के लिए प्रोबेशनल आईपीएस अधिकारी धर्मराज मीणा ने न सिर्फ मीडियाकर्मियों से बदतमीजी की, बल्कि दैनिक अखबार ‘नवदुनिया’ के फोटो जर्नलिस्ट निर्मल व्यास का कैमरा भी तोड़ डाला। मीणा को मंगलवार को ही अयोध्यानगर टीआई का चार्ज दिया गया था।

क्षेत्र के सागर एवेन्यु बिल्डिंग में रहने वाली महिला को घर में बंधक बनाकर तीन लाख रुपए की लूट की वारदात हुई थी। मीडियाकर्मी इसी मामले की जानकारी लेने थाने पहुंचे थे। मीडियाकर्मी को थाने के अंदर आता देख भड़के मीणा ने वहीं से चिल्लाते हुए पहले सभी को भाग जाने को कहा। जब मीणा द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार की शिकायत आईजी योगेश चौधरी से की गई, तो उन्होंने मीणा से बात कर जानकारी देने को कहा।

इस बात से झल्लाए मीणा ने पहले तो मीडियाकर्मियों को अंदर आने को कहा और उसके बाद बंद कैमरा देख वो भड़क गए। यह बताने पर भी कि फोटो नहीं ली जा रही है उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी और नवदुनिया के फोटोजर्नलिस्ट का कैमरा छीनकर पहले जब्त कर लिया फिर जोर से जमीन पर पटक दिया।

मीणा की अभ्रदता यहीं खत्म नहीं हुई उन्होंने चिल्लाते हुए कहा भागो यहां से वरना कलेक्टर को बोलकर सबको अंदर करवा दूंगा। इससे पहले सोमवार को भी राजधानी में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए दो कैमरामैन और एक फोटोजर्नलिस्ट के साथ अभद्रता की थी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

10 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago