होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कुछ इस तरह PCI को अपना बकाया वसूलने के लिए करना पड़ रहा संघर्ष...

कुछ इस तरह PCI को अपना बकाया वसूलने के लिए करना पड़ रहा संघर्ष...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ (PCI) को इन दिनों अपने सदस्यों से बकाया वसूलने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। हिंदी न्यूज पोर्टल ‘जनसत्ता’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, PCI ने क्लब के सभी सदस्यों को ईमेल भेजकर बकाया पैसे देने की अपील की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ (PCI) को इन दिनों अपने सदस्यों से बकाया वसूलने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। हिंदी न्यूज पोर्टल ‘जनसत्ता’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, PCI ने क्लब के सभी सदस्यों को ईमेल भेजकर बकाया पैसे देने की अपील की है।

ज्यादातर पत्रकारों पर PCI की सालाना सदस्यता शुल्क बकाया है, जबकि कुछ पर खाने-पीने से जुड़े पैसे भी बाकी हैं। कुछ पत्रकारों ने पांच-पांच साल से सदस्यता शुल्क नहीं दिया है। इस सूची में 300 से ज्यादा नाम हैं, जिनमें देश के कई जाने-माने मीडियाकर्मी भी शामिल हैं। PCI ने बाकी सदस्यों से अपील की है कि अगर वो किसी बकायेदार को निजी रूप से जानते हैं तो उन्हें बकाया पैसे देने के लिए प्रेरित करें।

PCI की ओर से सदस्यों को भेजे ईमेल में कहा गया है, ‘करीब 300 सदस्यों ने कई पत्र और फोन कॉल के बावजूद अपनी बकाया राशि नहीं दी है। हम नए वित्त वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं और ये बकाया राशि PCI के संसाधनों पर बड़ा बोझ साबित हो रही है। हम एक बार फिर अपने सभी सदस्यों से अपना बकाया चुकाने की अपील करते हैं। पैसे न देने वाले डिफाल्टर की लिस्ट ईमेल में अटैच है। अगर आप इसमें से किसी को जानते हैं तो उन्हें बकाया चुकाने के लिए ‘प्रेरित’ करें। पिछले सालों के सदस्यता शुल्क चुकाने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल 2017 है।

ऐसा नहीं है कि PCI ने पहली बार बकायेदार पत्रकारों की लिस्ट जारी की है लेकिन लगता है इस बार क्लब के सब्र का बांध टूटने के कगार पर है। यही वजह है कि बकायेदारों से तंग आकर प्रेस क्लब ने वार्षिक सदस्यता शुल्क देने के नियम भी कड़े कर दिए हैं।

प्रेस क्लब ने सभी सदस्यों को सूचित किया है कि अब वार्षिक सदस्यता शुल्क अप्रैल में ही देना होगा। जो सदस्य अप्रैल में वार्षिक सदस्यता शुल्क नहीं चुकाएंगे उन्हें क्लब की सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा।

यहां देखें सूची:

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

7 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago