होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सहारा मीडिया से अब हुई ग्रुप इनपुट हेड प्रसून शुक्ला की 'विदाई'

सहारा मीडिया से अब हुई ग्रुप इनपुट हेड प्रसून शुक्ला की 'विदाई'

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। आर्थिक भंवर में फंसे सहारा न्यूज नेटवर्क में मीडियाकर्मियों की छंटनी का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच खबर मिली है कि इस कड़ी में ग्रुप इनपुट हेड प्रसून शुक्ला को भी शामिल किया गया है। वे अब सहारा न्यूज नेटवर्क से अलग हो गए हैं। बता दें यहां ये इनकी दूसरी दूसरी पारी थी। इससे पहले भी वे लग

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। आर्थिक भंवर में फंसे सहारा न्यूज नेटवर्क में मीडियाकर्मियों की छंटनी का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच खबर मिली है कि इस कड़ी में ग्रुप इनपुट हेड प्रसून शुक्ला को भी शामिल किया गया है। वे अब सहारा न्यूज नेटवर्क से अलग हो गए हैं। बता दें यहां ये इनकी दूसरी दूसरी पारी थी। इससे पहले भी वे लगभग 7 सालों तक सहारा मीडिया के साथ काम कर चुके थे। फिलहाल वे यहां नोटिस पीरियड चल रहे थे और आज यहां उनका आखिरी दिन है। सहारा मीडिया में जुड़ने से पहले वे ईटीवी के साथ थे, जहां उन पर कंसल्टिंग एडिटर की जिम्मेदारी थी। उन्होंने ईटीवी पिछले साल जुलाई महीने में जॉइन किया था और लगभग तीन महीने यानी सितंबर तक काम करने के बाद उन्होंने यहां से रिजाइन कर दिया। ईटीवी से पहले प्रसून न्यूज एक्सप्रेस के सीईओ व एडिटर-इन-चीफ थे। उन्होंने मैजिक टीवी के एग्जिक्यूटिव एडिटर/हेड आपरेशंस के पद से इस्तीफा देने के बाद न्यूज एक्सप्रेस के साथ अपनी अगली पारी शुरू की थी। मैजिक टीवी में प्रसून ने लगभग डेढ़ साल तक काम किया, जिसमें सैकड़ों राजनेताओं के दिलचस्प इंटरव्यू अपने प्रोग्राम ‘सत्ता के गलियारे’ के लिए किए। राजनीतिक खबरों में माहिर माने जाने वाले प्रसून शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में ‘जैन टीवी’ के साथ शुरू की। लगभग 10 महीने काम करने का बाद वे ‘जी टीवी’ के साथ जुड़ गए और यहां साल 2004 के चुनावों की कवरेज में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने 7 सालों तक सहारा समय के राष्ट्रीय चैनल ‘समय’ के साथ काम किया।   समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

11 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

11 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

12 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

14 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

18 hours ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

29 minutes ago

पारदर्शिता को लेकर OpenPath पर उठे सवाल, WPP व डेंट्सू ने पीछे खींचे कदम

दुनिया की दो बड़ी विज्ञापन होल्डिंग कंपनियां Dentsu और WPP ने चुपचाप The Trade Desk की OpenPath पहल से दूरी बना ली है।

16 minutes ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

14 hours ago

T20 वर्ल्ड कप से 1500 करोड़ का ऐड रेवेन्यू, इन मैचों से हुई सबसे ज्यादा कमाई

ICC Men's T20 वर्ल्ड कप के टीवी और डिजिटल प्रसारण से लगभग 1500 करोड़ रुपये की विज्ञापन कमाई हुई है।

4 minutes ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

22 hours ago