होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी
‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी
Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 hour ago
अनुभव मुखर्जी ने Upstox में सीनियर सब एडिटर के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिए खुद यह जानकारी साझा की। अपनी पोस्ट में अनुभव मुखर्जी ने बताया कि लगभग दो साल तक ‘मिंट’ (Mint) के साथ काम करने के बाद यह उनके पत्रकारिता करियर का अगला कदम है।
Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।
‘मिंट’ में कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अनुभव मुखर्जी ने 2600 से अधिक खबरें लिखीं। इस दौरान उन्होंने बिजनेस और बाजार से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की।
टैग्स