होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विदेशी मीडिया में भारतीय छवि को कुछ यूं मजबूत बनाएगा प्रसार भारती...
विदेशी मीडिया में भारतीय छवि को कुछ यूं मजबूत बनाएगा प्रसार भारती...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सरकार एक ऐसा डिजिटल प्लेटफार्म बनाने की तैयारी में है जो विभिन्न वैश्विक घटनाओं पर देश की सरकार का पक्ष और नजरिया रख सकेगा। माना जा रहा है कि इस पर करीब सात करोड़ रुपये का खर्च आएगा। प्रसार भारती के चेयर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सरकार एक ऐसा डिजिटल प्लेटफार्म बनाने की तैयारी में है जो विभिन्न वैश्विक घटनाओं पर देश की सरकार का पक्ष और नजरिया रख सकेगा। माना जा रहा है कि इस पर करीब सात करोड़ रुपये का खर्च आएगा। प्रसार भारती के चेयरमैन ए. सूर्य प्रकाश की अगुवाई वाली एक कमिटी ने इस आइडिया पर चर्चा की थी और प्रसार भारती बोर्ड ने हाल ही में इसे मंजूरी दी है। इसके कॉन्सेप्ट नोट के अनुसार, यह डिजिटल चैनल अपने ताकतवर कार्यक्रमों और चर्चाओं के जरिए विदेशी मीडिया में भारत के खिलाफ राय को चुनौती देगा। इसके जरिए वैश्विक घटनाओं पर भारत का नजरिया भी पेश किया जाएगा।
इस कमेटी में स्वराज्य मैगजीन के एडिटोरियल डायरेक्टर आर जगन्नाथन, यूनिवर्सिटी ऑफ सैन फ्रांसिस्को के प्रोफेसर वामसी जुलुरी समेत प्रसार भाती के अंतरिम सीईओ राजीव सिंह को सदस्य बनाया गया है।
इस मीटिंग में प्रोजेक्ट को लेकर कई गोल भी सेट किए गए। इनमें एक महीने में 10 से 100 मिलियन पेज व्यूज का टार्गेट रखा गया है। इसके अलावा एक महीने में मोबाइल एप एक मिलियन एप डाउनलोड करने और एक मिलियन यूट्यूब सबस्क्राइबर्स बनाने को लेकर भी गोल सेट किए गए। यह प्लेटफार्म विभिन्न ग्लोबल मुद्दों पर देश की आवाज (Indian voice) बनेगा। इस प्लेटफार्म को कंपनीज एक्ट 2013 के तहत रजिस्टर्ड कराया जाएगा। यह फाइनेंसियल ऑटोनॉमी के साथ ही ग्लोबल कॉम्पिटिटिवनेस को भी सुनिश्चित करेगा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स