होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस तरह ‘डीडी किसान’ की कायाकल्प करेगा प्रसार भारती

इस तरह ‘डीडी किसान’ की कायाकल्प करेगा प्रसार भारती

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। पब्लिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती किसानों के लिए बनाए गए चैनल ‘डीडी किसान’ को नया रूप देने की तैयारी में जुटा हुआ है। इस कवायद के तहत इस चैनल के लिए अब नया और आकर्षक कंटेंट तैयार किया जाएगा। प्रसार भारती ने

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

पब्लिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती किसानों के लिए बनाए गए चैनल ‘डीडी किसान’ को नया रूप देने की तैयारी में जुटा हुआ है। इस कवायद के तहत इस चैनल के लिए अब नया और आकर्षक कंटेंट तैयार किया जाएगा। प्रसार भारती ने इसके लिए पांच सदस्‍यों की एक कमेटी बनाने का निर्णय भी लिया है जो चैनल पर प्रसारित होने वाले नए कंटेंट को सेलेक्ट करेगी।

दूरदर्शन के एक अधिकारी ने बताया, ‘डीडी किसान पर प्रसारित होने वाले कंटेंट को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है, इसलिए इसकी प्रोग्रामिंग पर नजर रखने के लिए एक कमेटी तैयार की जाएगी। इस कमेटी में दूरदर्शन के उन कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा जो विभिन्न क्षेत्रों में पारंगत होंगे।’ छह अप्रैल को हुई बोर्ड मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है।

बताया जाता है कि पांच सदस्यों वाली इस कमेटी में एक एडिशनल डायरेक्‍टर जनरल (फाइनेंस), एडिशनल डायरेक्‍टर जनरल (डीडी किसान) और तीन अन्‍य दूरदर्शन के वे कर्मचारी होंगी, जिन्हें प्रसार भारती के चेयरमैन नामित (nominated) करेंगे। अधिकारी ने बताया कि अब तक डीडी किसान पर प्रसारित होने वाले कंटेंट को कोई चेक नहीं करता था। प्रसार भारती ने प्राइवेट प्रॉडक्‍शन हाउसेज से भी प्रोग्राम आमंत्रित किए थे लेकिन कंटेंट को सलेक्‍ट करने के लिए कोई कमेटी नहीं थी। ऐसे में उपयुक्‍त कंटेंट का चुनाव और प्रसारण नहीं हो पाता था।

अब यह कमेटी प्रोग्रामों के मूल्‍यांकन के बाद स्‍ववित्‍त पोषित योजना (self finance commissioning scheme) के तहत उन्‍हें प्रॉड्यूसर से खरीदेगी। इससे डीडी किसान को ऐडवर्टाइजिंग रेवेन्‍यू जुटाने में भी मदद मिलेगी। बताया जाता है कि दूरदर्शन अपने पूरे नेटवर्क में जरूरी बदलाव करने की कवायद में जुटा है ताकि इसकी व्‍युअरशिप और वित्‍तीय स्थिति को बढ़ाया जा सके और प्राइवेट टेलिविजन चैनलों को टक्‍कर दी जा सके। हाल ही में इस ब्रॉडकास्‍टर ने डीडी नेशनल पर प्राइवेट प्रॉडक्‍शन हाउसेज को प्राइम टाइम प्रोग्रामिंग स्‍लॉट की नीलामी की थी। इस बीच दूरदर्शन चिल्‍ड्रन, यूथ और म्‍यूजिक जॉनर (genres) में नए चैनल लॉन्‍च करने की तैयारी भी कर रहा है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने डीडी किसान के लिए वर्ष 2017-18 में 80 करोड़ रुपये का लक्ष्‍य निर्धारित किया है जबकि पिछले साल यह लक्ष्‍य 60 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था। डीडी किसान चैनल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सरकार की पहली वर्षगांठ पर 26 मई 2015 को लॉन्च किया था। दूरदर्शन द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, हर हफ्ते तकरीबन 80 लाख किसान डीडी किसान चैनल को देखते हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

3 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago