होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'प्रसार भारती' ने दूसरे देश की मीडिया कंपनी से की ये खास डील...
'प्रसार भारती' ने दूसरे देश की मीडिया कंपनी से की ये खास डील...
देश की पब्लिक ब्रॉडकास्ट कंपनी ‘प्रसार भारती’ ने म्यांमार के...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश की पब्लिक ब्रॉडकास्ट कंपनी ‘प्रसार भारती’ ने कंटेंट शेयरिंग के लिए म्यांमार के 'Mizzima' मीडिया ग्रुप के साथ समझौता किया है। इस बारे में दोनों पक्षों ने पिछले दिनों दिल्ली में एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस समझौते में पारस्परिक हित के अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ संस्कृति, मनोरंजन, शिक्षा, विज्ञान, समाचार और खेल सहित अन्य जॉनर में कंटेंट शेयर किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बारे में 'Mizzima' के एडिटर-इन-चीफ और एमडी 'सू मिंट' (Soe Myint) ने कहा कि प्रसार भारती के सहयोग से उनके नए लॉन्च हुए टीवी चैनल 'Mizzima TV channel' को अच्छा कंटेंट हासिल करने में काफी मदद मिलेगी। इसके अलावा इस गठजोड़ से दोनों देशों के संबंधों में और मजबूती आएगी।
टैग्स प्रसार भारती म्यांमार