होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस अहम पद पर पी.एम. बालाकृष्णन ने थामा 'द हिन्दू ग्रुप' का हाथ
इस अहम पद पर पी.एम. बालाकृष्णन ने थामा 'द हिन्दू ग्रुप' का हाथ
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘द हिन्दू ग्रुप’ (कस्तूरी एंड सन्स लिमिटेड) में पी.एम. बालाकृष्णन ने बिजनेस हेड (नेशनल अकाउंट्स) का पदभार संभाल लिया है। वह देश भर में ग्रुप के समूचे अकाउंट्स की ज
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘द हिन्दू ग्रुप’ (कस्तूरी एंड सन्स लिमिटेड) में पी.एम. बालाकृष्णन ने बिजनेस हेड (नेशनल अकाउंट्स) का पदभार संभाल लिया है। वह देश भर में ग्रुप के समूचे अकाउंट्स की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इंडस्ट्री और अपने दोस्तों के बीच पीएमबी उर्फ बाला के नाम से मशहूर पी.एम. बालाकृष्णन मुंबई ऑफिस में बैठेंगे। इसके अलावा वह द हिन्दू ग्रुप की एग्जिक्यूटिव मैनेजमेंट काउंसिल में भी शामिल रहेंगे।
दरअसल, द हिन्दू ग्रुप वर्ष 2020 तक संस्थान को एक प्रमुख मीडिया सॉल्यूशन नेटवर्क के रूप में स्थापित करना चाहता है जो देश भर में मौजूद अपने क्लाइंट्स को कस्टमाइज्ड और इंटीग्रेटिड सॉल्यूशंस उपलब्ध करा सके।
बाला को मीडिया इंडस्ट्री में करीब ढाई दशक का अनुभव है जिसमें ऐडवर्टाइजिंग सेल्स, स्ट्रेटजी एंड विजनेस डेवलपमेंट में महारत हासिल है। वह इन बात का भी काफी अनुभव है कि मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में शेयरधारकों की जरूरतें और उनकी मांग क्या हैं और उन्हें किस तरह पूरा किया जा सकता है।
इससे पहले बाला ‘Allied Media Network Pvt Ltd’ में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर और ‘Percept Media’ में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट के पद पर काम कर चुके हैं। वह इससे पहले जी नेटवर्क, सिटीकेबल और टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे बड़े मीडिया ग्रुप के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह अपनी एजेंसी चलाकर अपनी एंटरप्रिन्योरशिप की प्रतिभा भी दिखा चुके हैं।
कस्तूरी एंड सन्स लिमिटेड के सीईओ और एमडी राजीव लोचन का कहना है, ‘बाला मीडिया इंडस्ट्री का काफी बडा नाम है और अपनी टीम में उन्हें शामिल कर हम बहुत खुश हैं। हमें उम्मीद है कि बाला के नेतृत्व में टीम काफी बेहतर काम करेगी और वह ग्रुप को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।’
वहीं अपनी नई भूमिका के बारे में बाला का कहना है, ‘इस ग्रुप का हिस्सा बनकर मैं बहुत रोमांचित हूं और मैं ग्रुप को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न टीमों के साथ मिलकर काम कर रहा हूं।’
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स