होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस वजह से PCI ने लगाई 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को फटकार, दिया ये आदेश

...इस वजह से PCI ने लगाई 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को फटकार, दिया ये आदेश

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) ने एक गलत खबर प्रकाशित करने को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया (ToI) की निंदा की है, साथ ही PCI ने माफी के तौर पर इस खबर से जुड़े सही फैक्ट के साथ फिर से खबर प्रकाशित करने का आदेश दिया है। हिंदी न्यूजपोर्टल ‘आजतक’ (aajtak.in) की एक खबर के मुताबिक, पिछले साल अगस

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) ने एक गलत खबर प्रकाशित करने को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया (ToI) की निंदा की है, साथ ही PCI ने माफी के तौर पर इस खबर से जुड़े सही फैक्ट के साथ फिर से खबर प्रकाशित करने का आदेश दिया है।

हिंदी न्यूजपोर्टल ‘आजतक’ (aajtak.in) की एक खबर के मुताबिक, पिछले साल अगस्त में टाइम्स ऑफ इंडिया ने केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दतात्रेय के साथ काम कर रहे श्याम वीर टांक पर कथित भ्रष्टाचार मामले को लेकर एक खबर प्रकाशित की थी, जिसमें टांक पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में घूस देने का जिक्र किया गया था। हालांकि मामला संज्ञान में आते ही, हरियाणा के रोहतक EPFO कार्यालय में क्षेत्रीय पीएफ कमिश्नर पद पर तैनात एक अधि‍कारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को खत लिखकर आरोपों का खंडन किया था। इस खत में श्याम वीर टांक पर लगे आरोपों को पूरी तरीके से गलत बताया गया था।

हालांकि इसके बाद, मामले को शिकायत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के समक्ष उठाई और जांच की मांग की थी। अपनी शिकायत में ईपीएफओ ने कहा था कि टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपने ओहदे का दुरुपयोग करते हुए तोड़-मरोड़ कर गलत खबर को प्रकाशित किया और शिकायत के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

आजतक की खबर के मुताबिक, अब ईपीएफओ का कहना है कि इस मामले को लेकर काउंसिल ने जांच की और आरोपों को सही पाया, जिसके बाद अखबार को अपनी गलत को स्वीकार करते हुए सही को प्रकाशित करने का आदेश दिया गया है। ईपीएफओ ने सही जांच और अखबार को सख्त संदेश देने के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया का धन्यवाद भी किया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री बंडारू दतात्रेय के साथ काम रहे श्याम वीर टांक पर सीबीटी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी) और ईपीएफओ के अधि‍कारियों को रिश्वत देने के आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में पद से हटा दिया गया। श्याम वीर पर फाइलों में फेरबदल के भी आरोप थे। जानकारी के अनुसार, रीजनल प्रोविडेंट फंड्स कमिश्नर रैंक के अधिकारी टांक ने RPFC-II कैडर के अधिकारियों के वेतनमान में बढ़ोतरी के लिए सीबीटी और ईपीएफओ के‍ अधिकारियों को भारी रिश्वत दी थी।

खबर के मुताबिक, सवाल उठने के बाद अखबार ने सफाई में अपना पक्ष रखा था,  लेकिन EPFO के अधिकारी सफाई से संतुष्ट नहीं थे। अखबार ने श्याम वीर से बातचीत का हवाला देते हुए सफाई में लिखा था कि श्याम वीर पर लगे आरोप गलत हैं, उन्होंने किसी भी तरह से घूस देने से इनकार कर दिया है। हालांकि अखबार ने सीधे तौर पर अपनी गलती नहीं मानी।

ईपीएफओ की ओर से 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को लिखे खत में कहा गया है कि अब ईपीएफओ की ओर से सभी पीएफ का भुगतान ऑनलाइन किया जाता है तो फिर इस तरह की खबर का कोई आधार ही नहीं है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

7 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

8 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

9 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

16 hours ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

15 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

8 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

8 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

17 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

7 hours ago