होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पाक मीडिया में बेतुके दावे जारी, अब जताई इन खान एक्टर्स के मौत की आशंका...
पाक मीडिया में बेतुके दावे जारी, अब जताई इन खान एक्टर्स के मौत की आशंका...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पाकिस्तानी मीडिया अभिनेता ओम पुरी की मौत पर एक के बाद एक बेतुके दावे कर रहा है। पहले यहां की मीडिया ने दावा किया कि ओम पुरी की मौत स्वभाविक नहीं बल्कि उनका कत्ल हुआ है। फिर दावा किया कि उनकी मौत की साजिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्र
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पाकिस्तानी मीडिया अभिनेता ओम पुरी की मौत पर एक के बाद एक बेतुके दावे कर रहा है। पहले यहां की मीडिया ने दावा किया कि ओम पुरी की मौत स्वभाविक नहीं बल्कि उनका कत्ल हुआ है। फिर दावा किया कि उनकी मौत की साजिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने रची।
लेकिन लगातार बेतुकी बयानबाजी से वह अपनी हदें पार करता जा रहा है। इस बार पाक मीडिया ने सलमान खान और फवाद खान के मर्डर की आशंका जताई है।
भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता साइना एन.सी. ने इस तरह की खबरों को अपमानजनक बताया और ओम पुरी की मौत के पीछे कोई पॉलिटिकल साजिश होने की बात को साफ नकार दिया।
साइना एन.सी ने कहा कि पाकिस्तानी मीडिया को खबरें देने से पहले काफी रिसर्च करने की जरूरत है और पहली बात तो ये की ओम पुरी हमारे देश की धरोधर थे। उनके निधन से उनका (पाकिस्तान) कोई वास्ता नहीं है। दूसरी, बात यह कि अगर उन्हें इससे वास्ता है, तो पहले उन्हें तथ्यों को जांच लेना चाहिए और हास्यास्पद तथ्यों पर आधारित अपमानजनक आरोप नहीं लगाने चाहिए। बीजेपी की प्रवक्ता ने आगे कहा कि यहां भारत में हम साफ और निष्पक्ष मीडिया में विश्वास रखते हैं।
यहां देखें वि़डियो:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स