होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ओम पुरी की मौत की साजिश रची पीएम मोदी ने, बोला पाक चैनल

ओम पुरी की मौत की साजिश रची पीएम मोदी ने, बोला पाक चैनल

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मशहूर अभिनेता ओम पुरी के निधन के बाद पाकिस्तान का एक न्यूज चैनल अजीबोगरीब दावे कर रहा है। चैनल ने दावा किया है कि ओम पुरी की मौत स्वभाविक नहीं बल्कि उनका कत्ल हुआ है। चैनल ने दिग्गज अभिनेता ओम पुरी की मौत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

मशहूर अभिनेता ओम पुरी के निधन के बाद पाकिस्तान का एक न्यूज चैनल अजीबोगरीब दावे कर रहा है। चैनल ने दावा किया है कि ओम पुरी की मौत स्वभाविक नहीं बल्कि उनका कत्ल हुआ है। चैनल ने दिग्गज अभिनेता ओम पुरी की मौत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को आरोपी बताया है। चैनल ने आरोप लगाया कि ये दोनों लोग ही अभिनेता की मौत की साजिश रचने वाले हैं।

ओम पुरी की मौत के बाद अजीबोगरीब दावा करने वाले पाकिस्तानी चैनल का नाम 'बोल' है। बोल टीवी पर एक न्यूज शो को होस्ट करने वाले एंकर आमिर लियाकत ने अपने न्यूज शो 'ऐसे नहीं चलेगा' में दावा करते हुए ऐसी वजहें गिनाई हैं जिनके चलते कथित तौर पर ओम पुरी का कत्ल हुआ। इस न्यूज शो का विडियो भी सोशल साइट्स पर शेयर किया जा रहा है।

एंकर आमिर लियाकत ने दावा किया कि ओम पुरी ने पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन किया और उनके बारे में अपनी राय रखी थी, इसी वजह से मोदी और डोभाल ने उनकी हत्या कर दी। चैनल यहीं नहीं रुका, उसमें आगे कहा गया कि डोभाल ने पहले ओम पुरी को अपने घर बुलाया था और वहां उन्हें जमकर पीटा था। चैनल के एंकर ने तेज आवाज में बताया कि उसके पास अभिनेता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट है जिसमें कहा गया कि उनकी हत्या की गई है।

विडियो में लियाकत दावा कर रहे हैं कि डोभाल ने ओम पुरी के साथ गालीगलौज की। ओम पुरी को उड़ी हमले में शहीद सैनिक नितिन यादव के गांव जाकर माफी मांगने को कहा। ओम पुरी पर एक बार कथित तौर पर सैनिकों के अपमान का आरोप लगाया गया था। आमिर लियाकत ने अपने इस हास्यास्पद आरोप में संघ और शिवसेना को भी लपेटा है।

शो होस्ट ने आगे यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का अगला निशाना अभिनेता सलमान खान और फवाद खान हैं। उसने कहा, 'ओम पुरी भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन थे इसलिए उनकी हत्या कर दी गई।

गौरतलब है कि 6 जनवरी को ओम पुरी अपने घर में मृत पाए गए थे। दिग्गज अभिनेता ओम पुरी की मौत की वजह दिल का दौरा बताई जा रही थी, लेकिन पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके पीछे कोई संदिग्ध कारण तो नहीं। ओम पुरी के सिर पर चोट के निशान भी थे। हालांकि अभी तक अभिनेता ओम पुरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।

यहां देखें विडियो:

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

8 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

8 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

10 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

16 hours ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

16 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

9 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

8 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

17 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

8 hours ago