होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज एंकर से हुई बड़ी गलती, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
न्यूज एंकर से हुई बड़ी गलती, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सोशल मीडिया के निशाने पर इन दिनों पाकिस्तान का एक न्यूज एंकर है, जिसका खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। दरअसल, इसके पीछे की वजह उसके एंकर द्वारा की गई एक बड़ी गलती है। पाकिस्तानी न्यूज चैनल ‘जियो टीवी’ के एंकर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सोशल मीडिया के निशाने पर इन दिनों पाकिस्तान का एक न्यूज एंकर है, जिसका खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। दरअसल, इसके पीछे की वजह उसके एंकर द्वारा की गई एक बड़ी गलती है।
पाकिस्तानी न्यूज चैनल ‘जियो टीवी’ के एंकर ने न्यूज पढ़ते समय रियल मैड्रिड के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बार्सिलोना का खिलाड़ी बता दिया। एंकर ने इस दौरान कहा कि रोनाल्डो के गोल की बदौलत चैंपियंस लीग में बार्सिलोना ने बायर्न म्युनिक को 2-1 से हरा दिया, जबकि इस मैच में रियल मैड्रिड ने बायर्न को 2-1 से मात दी थी।
हालांकि मैच रियल मैड्रिड और बायर्न म्युनिक के बीच था और एंकर ने रोनाल्डो के बार्सिलोना का खिलाड़ी बता दिया, जो कि ये मैच खेल ही नहीं रही थी।
बता दें कि बार्सिलोना एक दूसरा क्लब है जिसके लिए लियोन मेसी खेलते हैं। एंकर की इस गलती के बाद सोशल मीडिया पर ना सिर्फ एंकर का बल्कि चैनल का भी खूब मजाक बनाया जा रहा है-
यहां देखे विडियो-
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स