होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / योगी के खिलाफ पाकिस्तानी मीडिया अपना रहा यह रुख
योगी के खिलाफ पाकिस्तानी मीडिया अपना रहा यह रुख
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने योगी आदित्यनाथ को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है। यह खबर देशी मीडिया में सुर्खियां बटोरने के साथ पाकिस्तान में भी छाय
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने योगी आदित्यनाथ को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है। यह खबर देशी मीडिया में सुर्खियां बटोरने के साथ पाकिस्तान में भी छायी हुई हैं। लेकिन लगता है कि पाकिस्तान को भाजपा का यह कदम रास नही आ रहा है, तभी तो पाकिस्तान चैनल और अखबार में योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी के खिलाफ कई तरह की बातें कही गई हैं।
पाकिस्तान के 'नियो' न्यूज चैनल पर एक शो के दौरान योगी आदित्यनाथ व हिंदुओं को लेकर भी कई तरह की आपत्तिजनक बातें की गई है। शो में नवाज शरीफ के सेक्यूलर मॉडल की भी खूब आलोचना की गई। हालांकि जो बातें उन्होंने योगी आदित्यनाथ के बारे में बताई हैं, उससे पता चलता हैं उन्हें बेहद कम जानकारी है, तभी तो इस तरह झूठी बातें कही गई हैं।
शो के दौरान एक वक्ता कह रहे हैं कि पीएम मोदी ने नारा दिया है कि तुम 65 प्रतिशत हिंदू हो और बाकि जो मुसलमान है वो कचरा है। इसके बाद उन्होंने कहा कि हिंदूइस्म और धर्मनिरपेक्षता दोनों अलग चीजें हैं इनमें से कोई एक अब रहेगा। वहीं शो में नवाज शरीफ के सेक्यूलर मॉडल की भी खूब आलोचना की गई।
वहीं पाकिस्तान के द डॉन अखबार ने लिखा है कि आबादी के हिसाब से भारत के सबसे बड़े राज्य यूपी में एक कट्टर हिंदू और मुस्लिम विरोधी को मुख्यमंत्री बना दिया गया है। अखबार के मुताबिक, ऐसे व्यक्ति को सीएम बनाया गया है जिस पर धर्मांतरण कराने के गंभीर आरोप हैं।
यहां देखें पाक चैनल का विडियो:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स