होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राष्ट्रीय सहारा को मिला नया सीनियर ग्रुप एडिटर...

राष्ट्रीय सहारा को मिला नया सीनियर ग्रुप एडिटर...

प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ (ANI) में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार ओंकारेश्वर पांडे...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

वरिष्ठ पत्रकार ओंकारेश्वर पांडे ने अपनी नई पारी की शुरुआत सहारा न्यूज नेटवर्क के प्रिंट एडिशन से की है। उन्हें राष्ट्रीय सहारा (हिंदी व उर्दू) में बतौर सीनियर ग्रुप एडिटर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके पहले वे एक वर्ष तक प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी एएनआई’ (ANI) में कार्यरत थे। वे एएनआई’ में अंग्रेजी प्रिंट व डिजिटल के संपादक रहे थे। 

सहारा समूह के साथ ये उनकी दूसरी पारी है। सहारा समूह में वापसी के बाद वे समूह के सीईओ व प्रधान संपादक अरूप घोष और सीईओ गौतम सरकार को रिपोर्ट करेंगे।

दस साल पहले वे सहारा समूह के साथ जुड़े थे। उस वक्त वे दिल्ली एडिशन के स्थानीय संपादक हुआ करते थे। पटना एडिशन की लॉन्चिंग में उनकी अहम भूमिका रही है। 17 साल की पहली पारी के दौरान वे बतौर एंकर सहारा टीवी पर नजर भी आते थे।  कश्मीर और नार्थ ईस्ट पर उनके शो काफी उल्लेखनयी रहे हैं। इस दौरान वे वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के साथ शो एंकर किया करते थे। 

ओंकारेश्वर पांडे की गिनती ऐसे पत्रकारों में होती है, जिन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में महारथ हासिल है। ओंकारेश्वर पांडे पिछले तीस सालों से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं और छह बार हिंदी के अलावा अंग्रेजी व भोजपुरी पत्र पत्रिकाओं के संपादक रह चुके हैं। उन्होंने प्रिंट, टेलिविजन, रेडियो और डिजिटल मीडिया में लंबे समय तक सफलतापूर्वक काम किया है और अनेक विषयों पर शोधपरक पत्रकारिता करके गुड प्रैक्टिसेज इन जर्नलिज्म का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।

अपने पत्रकारिता करियर के दौरान वे विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ कई वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं, जिनमें रिपोर्टर, एंकर, प्रड्यूसर, ब्यूरो चीफ, रेजिडेंट एडिटर, एग्जिक्यूटिव एडिटर, मैनेजिंग एडिटर, ग्रुप एडिटर, चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर और एडिटर-इन-चीफ का पद शामिल है।

उन्होंने बिहार से पत्रकारिता शुरू की और असम से लेकर जम्मू-कश्मीर, दिल्ली से लेकर गोवा व गुजरात तक देश के लगभग सभी राज्यों में जाकर रिपोर्टिंग की है और टेलिविजन के कार्यक्रम बनाए हैं।

ओंकारेश्वर ने न केवल कई समाचार पत्र-पत्रिकाओं और टीवी चैनलों का नेतृत्व किया बल्कि वे कुछ मीडिया प्रॉडक्ट्स की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा भी रहे हैं। ओंकारेश्वर पांच सालों तक टेलिविजन में रहे। वे सहारा टेलिविजन की उस शुरुआती कोर ग्रुप का हिस्सा थे, जिसने देशभर में टीवी का नेटवर्क स्थापित किया। वे सहारा टीवी के ओपनिंग एंकर भी रहे हैं और उन्होंने विनोद दुआ जैसी हस्ती के साथ नियमित एंकरिंग भी की है।

ओंकारेश्वर पहले और अकेले पत्रकार हैं, जिन्होंने कश्मीर और पूर्वोत्तर पर विशेष साप्ताहिक धारावाहिक कार्यक्रम बनाए और उसकी एंकरिंग भी की, जो सहारा के नेशनल टीवी चैनल पर कई वर्षों तक चला।

प्रिंट में पूर्वांचल प्रहरीसे कदम रखने वाले ओंकारेश्वर ने राष्ट्रीय सहारामें एक महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्हें गुवाहटी में राष्ट्रीय सहारा का ब्यूरो चीफ और फिर रेजिडेंट एडिटर भी बनाया गया। वे इस समाचार पत्र के बिहार एडिशन और दिल्ली एडिशन के रेजिडेंट एडिटर की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इतना ही नहीं वे 14 भाषाओं में प्रकाशित होने वाली द संडे इंडियनपत्रिका के कार्यकारी संपादक और फिर प्रबंध संपादक भी रह चुके हैं। वे भोजपुरी संडे इंडियन के पहले संपादक रहे, तो हिंदी संडे इंडियन में हिंदी विश्व की 111 महिला लेखिकाओं पर ऐतिहासिक अंक निकाल कर कीर्तिमान स्थापित किया।

अंग्रेजी में वे रूरल एंड मार्केटिंगजैसी  पत्रिका के संपादक रहे। इसके बाद बतौर समूह संपादक उन्होंने हिंदी दैनिक सन स्टारको राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च करने की जिम्मेदारी संभाली और उसे पूरा किया।

उन्होंने हिंदी, अंग्रेजी और भोजपुरी में 6 से अधिक किताबें भी लिखी और संपादित की हैं और दर्जनों देशों का दौरा कर वहां की रिपोर्टिंग और अनेक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में हिस्सा लिया है।

उनकी पहली किताब घाटी में आतंक और कारगिलका विमोचन लाल कृष्ण आडवाणी ने सन 2000 में गृहमंत्री रहते किया था। उनकी आखिरी किताब एनमी प्रॉपर्टी एंड इंडियाज नेशनल इंटरेस्टहै।


समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' खरीदने के बाद 'पैरामाउंट' पर चढ़ेगा 79 अरब डॉलर का कर्ज

मीडिया इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी डील होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros. Discovery) आपस में मर्ज होने वाले हैं

1 day ago