होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रेटिंग संबंधी विवादों से निपटने के लिए BARC ने उठाया ये कदम...

रेटिंग संबंधी विवादों से निपटने के लिए BARC ने उठाया ये कदम...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। देश की एकमात्र टीवी रेटिंग एजेंसी ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) इंडिया किसी भी तरह से विवाद से निपटने के लिए अब अपनी स्वतंत्र अनुशासन समिति (independent disciplinary committee) गठित करेगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

देश की एकमात्र टीवी रेटिंग एजेंसी ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) इंडिया किसी भी तरह से विवाद से निपटने के लिए अब अपनी स्वतंत्र अनुशासन समिति (independent disciplinary committee) गठित करेगी।

बार्क ने यह निर्णय उन शिकायतों के परिप्रेक्ष्य में लिया है जिनमें कुछ टेलिविजन चैनलों पर बार्क के पैनल होम में छेड़छाड़ कर रेटिंग को प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है। इस कमेटी की अध्यक्षता सेवानिवृत्‍त जज करेंगे। यह कमेटी रेटिंग संबंधी विवादों और अनुचित व्यवहारों से संबंधित मामलों का निपटारा करेगी। बार्क के पैनल होम से छेड़छाड़ करने वाले चैनलों के खिलाफ कार्रवाई करने का इस कमे‍टी को पूरा अधिकार होगा। इस पैनल होम में ही बार्क ने अपने मीटर लगाए हैं।

कंपनी में तीनों इंडस्‍ट्री निकायों (industry bodies) जैसे ‘द इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन’ (IBF),  ‘द इंडियन सोसायटी ऑफ एडवर्टाइजर्स’ (ISA) और ‘एडवर्टाइलिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (AAAI) का प्रतिनिधित्‍व होगा। इसके अलावा कमेटी में दो अथवा तीन विशेषज्ञ मीजरमेंट साइंस अथवा मीडिया इंडस्‍ट्री से भी शामिल होंगे।

कमेटी के निर्णय का पालन न करने पर रेटिंग को रद्द अथवा समाप्त (suspension or termination) करने जैसा सख्त कदम भी उठाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल के आखिर में बार्क ने कुछ न्‍यूज चैनलों के खिलाफ रेटिंग आदेश को रद्द करने के अपने निर्णय को वापस ले लिया था।  रेटिंग को प्रभावित करने के आरोप में इन चैनलों की रेटिंग को निलंबित (suspended) कर दिया गया था।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

3 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

16 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago