होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों पर बढ़ती हिंसा के विरोध में अखबार ने बंद किया प्रकाशन
पत्रकारों पर बढ़ती हिंसा के विरोध में अखबार ने बंद किया प्रकाशन
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पत्रकारों पर बढ़ती हिंसा और इस मामले में सरकार की उदासीनता के विरोध में मैक्सिको के स्थानीय अखबारों ने अपना प्रकाशन बंद कर दिया है। फिलहाल इसका ऑनलाइन प्रकाशन जारी रहेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पत्रकारों पर बढ़ती हिंसा और इस मामले में सरकार की उदासीनता के विरोध में मैक्सिको के स्थानीय अखबारों ने अपना प्रकाशन बंद कर दिया है। फिलहाल इसका ऑनलाइन प्रकाशन जारी रहेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां के स्थानीय अखबारों का कहना है कि हिंसा और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई न होने वजह से वे मजबूरन अपनी छपाई बंद कर रहे हैं।
अखबार ‘नोर्टे डी सियूडाड जॉरेज’ (Norte de Ciudad Juarez) ने अपने संपादकीय में कहा है कि उसका रविवारीय संस्करण अंतिम होगा, लेकिन वो अपना ऑनलाइन संचालन जारी रखेगा।
पिछले महीने इस अखबार से जुड़ी एक पत्रकार मिरोस्लावा ब्रीच को गोली मार दी गई थी। मार्च में मारे गए तीन पत्रकारों में से वो एक थीं। ब्रीच ने संगठित अपराध और राजनीतिज्ञों के बीच संबंधों पर बहुत विस्तृत रिपोर्टिंग की थी। उन्हें उनके घर के बाहर आठ गोलियां मारी गई थीं। उनके साथ कार में उनका एक बच्चा भी था जिसे कोई चोट नहीं आई। हथियारबंद हमलावर ने एक पर्ची छोड़ी थी जिसपर लिखा था, ‘बड़बोलेपन के लिए।’
वहीं अखबार के संपादक ऑस्कर सैंटू ने लिखा है, ‘गंभीर और संतुलित पत्रकारिता के लिए कोई सुरक्षा नहीं है।’ उन्होंने आगे लिखा है, ‘जिंदगी में हर चीज की शुरुआत होती है और हर चीज का अंत होता है और इसके लिए कीमत चुकानी पड़ती है, लेकिन अगर यह कीमत जिंदगी है तो मैं ऐसा होने देने के लिए तैयार नहीं हूं।’
पत्रकारों की सुरक्षा मामले की कमेटी के अनुसार, साल 1992 से अब तक मैक्सिको में 35 पत्रकारों की उनके काम के लिए हत्या की जा चुकी है। इनमें से एक चौथाई को यातनाएं भी दी गई थीं। इसी दौरान 50 अन्य पत्रकार कई अन्य घटनाओं में मारे गए जिनमें मंशा साफ नहीं हो पाई है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स