होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘ZEE’ की इस याचिका को हाईकोर्ट ने नहीं माना कॉपीराइट उल्लंघन का मामला
‘ZEE’ की इस याचिका को हाईकोर्ट ने नहीं माना कॉपीराइट उल्लंघन का मामला
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘सोनी पिक्चर्स’ के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन के मामले
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
कोर्ट के समक्ष ‘जी’ ने आरोप लगाया था कि ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ ने गैरकानूनी रूप से उसके लोकप्रिय शो ‘India’s Best Dramebaaz’ की नकल की है। ‘जी’ का यह टैलेंट हंट शो बच्चों के लिए प्रसारित होता है।‘जी’ का कहना था कि ऐसा करके सोनी पिक्चर्स ने कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है।
दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायमूर्ति जीएस पटेल ने विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर जी के आरोपों को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति पटेल ने अपने आदेश में कहा, ‘मेरी नजर में जी का शो ‘India’s Best Dramebaaz’ और सोनी का शो ‘सबसे बड़ा कलाकार’ दोनों काफी अलग हैं। इन दोनों में एक ही समानता है कि दोनों ही अलग-अलग शहरों में जाकर बच्चों के एक्टिंग टैलेंट को तलाशते हैं। ऐसे में किसी का कॉपीराइट का दावा करना ठीक नहीं है।’
जी की ओर से अधिवक्ता रवि कदम और सोनी की ओर से वीवी तुलजापुरकर कोर्ट के समक्ष पेश हुए। वहीं प्रतिवादी फ्रेम्स प्रॉडक्शन की ओर से अधिवक्ता जनक द्वारकादास ने पैरवी की।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स