होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज एंकर निधि वासंदानी ने ‘इंडिया न्यूज’ को कहा बाय-बाय, आज से नई पारी शुरू
न्यूज एंकर निधि वासंदानी ने ‘इंडिया न्यूज’ को कहा बाय-बाय, आज से नई पारी शुरू
करीब 8 महीने की अल्प पारी के बाद इंडिया न्यूज की एंकर निधि वासंदानी ने इंडिया न्यूज को अलविदा कह दिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
करीब 8 महीने की अल्प पारी के बाद इंडिया न्यूज की एंकर निधि वासंदानी ने इंडिया न्यूज को अलविदा कह दिया है। वे यहां एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के साथ-साथ न्यूज एंकर की जिम्मेदारी निभा रही थी।
मिली जानकारी के मुताबिक वे अपनी नई पारी आज रिपबल्कि भारत के साथ शरू करेंगी। यहां उन्हें एंकर प्लस सीनियर प्रड्यूसर के पद पर नियुक्त किया गया है।
इससे पहले निधी एबीपी न्यूज का चिर-परिचित चेहरा थीं। उन्होंने एबीपी न्यूज के साथ 4 साल की पारी खेली। निधि 2014 में एबीपी न्यूज के साथ जुड़ी थीं। वे 2014 के फीफा वर्ल्ड कप से लेकर एबीपी न्यूज
निधि एबीपी न्यूज से पहले जी बिजनेस में कार्यरत थीं, वे यहां अप्रैल, 2009 से मार्च, 2014 तक रहीं। इस दौरान उन्होंने यहां प्रड्यूसर के साथ-साथ एंकरिंग की भी जिम्मेदारी संभाली। वे अपना योगदान जी मीडिया के अन्य न्यूज चैनलों में भी दे चुकी हैं, जिनमें जी यूपी/उत्तराखंड व जी संगम शामिल है। जबकि इसके पहले वे मई, 2007 से अप्रैल, 2009 तक सहारा समय में रही हैं। उन्होंने कुछ समय तक भोपाल में राज न्यूज और भास्कर टीवी के साथ काम किया।
निधि एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं जिन्होंने कत्थक में ग्रेजुएशन भी किया है। वे कई स्टेज शो भी कर चुकी हैं। बेहतरीन डांसर होने के चलते वे छोटे बच्चों को डांस भी सिखाती हैं। चूंकि उनका नाता भोपाल से हैं, लिहाजा वे भोपाल के दूरदर्शन में कई बार परफॉर्मेंस भी दे चुकी हैं। भोपाल की सर्वश्रेष्ठ क्लासिकल डांसर के तौर पर निधि को शिवराज सिंह चौहान सम्मानित भी कर चुके हैं।इसके अलावा निधि को बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी और वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी द्वारा 2004 में सिंधि प्रतिभा के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।
आप उनके ट्विटर हैंडल @nidhileo पर उन्हें फॉलो भी कर सकते हैं।
टैग्स इंडिया न्यूज निधि वांसदानी रिपब्लिक भारत