होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चुनाव परिणामों पर कोई हेडलाइन नहीं लगाएगा ये अखबार, जानिए वजह

चुनाव परिणामों पर कोई हेडलाइन नहीं लगाएगा ये अखबार, जानिए वजह

#MeToo कैंपेन पर डिज़ाइन का इनोवेशन कर चुका हिंदी दैनिक...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

#MeToo कैंपेन पर डिज़ाइन का इनोवेशन कर चुका इंदौर का हिंदी दैनिक ‘प्रजातंत्र’ मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम के दिन यानी 12 दिसंबर के अंक में ऐसा प्रयोग करने जा रहा है, जो दुनिया भर में आज तक नहीं हुआ। ऐसा करके अखबार एक नए आयाम को छूने का प्रयास करना चाहता है। दरअसल, अख़बार ने तय किया है कि वह चुनाव परिणाम की ख़बर का कोई शीर्षक नहीं देगा।

‘प्रजातंत्र’ के प्रधान संपादक हेमंत शर्मा का इस प्रयोग के बारे में कहना है, 'आम तौर पर हिंदी और अंग्रेज़ी के बड़े सर्वाधिक बिकने वाले अख़बार भी हारे-जीते से आगे कुछ सोच नहीं पाते। जब चुनाव परिणाम आने वाले होते हैं, तो लगभग सभी अखबारों में एक हफ्ते पहले से तैयारी शुरू हो जाती है कि आखिर शीर्षक क्या होगा। यदि दो प्रमुख पार्टियां मैदान में हैं तो ज्यादातर अखबारों में दो पेजों की रूपरेखा तैयार की जाती है कि यदि एक पार्टी जीती तो उस पेज का हेडिंग ये होगा और लेआउट ऐसा होगा, जबकि यदि दूसरी पार्टी जीती तो उस पेज को इस तरह पब्लिश किया जाएगा।'

उनका कहना है, '24 घंटे बाद भी पाठक को पहले पेज की लीड स्टोरी के शीर्षक से सिर्फ़ वही मिलता है, जो उसे पता होता है। इससे कहीं न कहीं यह भी लगता है कि अख़बार अपने पाठकों को शीर्षक में ‘कमल खिला’ या ‘पंजा खिला’ ही देना चाहते हैं, जबकि पाठक की सोच उससे कहीं आगे जा चुकी है। इसी को ध्यान में रखकर यह तय किया गया कि हम इस बार कुछ नया करेंगे, यह तो नहीं ही करेंगे। उन्होंने बतायाकि कुछ समय पहले #MeToo कैंपेन को लेकर भी उनके अखबार ने एक नया प्रयोग करते हुए ऐसा डिजायन तैयार किया था, जिसकी देशभर में खूब चर्चा हुई थी।'

वहीं, अख़बार के स्थानीय संपादक पंकज मुकाती बताते हैं, 'इसी से बिना शीर्षक वाली ख़बर का विचार आया जो ‘प्रजातंत्र’ को 12 दिसंबर को सबसे अलग करेगा। अख़बार ने इसके लिए मतदान वाले दिन पहले पेज पर विज्ञापन देकर इसकी सूचना भी दी है। बताया जा रहा है कि अख़बार का पहला पेज शीर्षक या हेडलाइन के बिना भी इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि वह अधूरा नहीं लगेगा।'


टैग्स प्रजातंत्र
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

6 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

8 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

10 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

21 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

6 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

7 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

30 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

8 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

4 hours ago