होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘आजतक’ ने हासिल किया बड़ा मुकाम, मिला ये अवॉर्ड
‘आजतक’ ने हासिल किया बड़ा मुकाम, मिला ये अवॉर्ड
हिंदी न्यूज चैनल आजतक के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
हिंदी न्यूज चैनल 'आजतक' के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। दरअसल, इस चैनल ने यूट्यूब पर एक करोड़ सबस्क्राइबर्स के आंकड़े को छू लिया है। इस वजह से इसे यूट्यूब ने प्रतिष्ठित‘ डायमंड प्ले बटन’ से सम्मानित किया है। यूट्यूब ने पिछले हफ्ते इंडिया टुडे ग्रुप को यह अवॉर्ड प्रदान किया।
इस बारे में इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी का कहना है, ‘आजतक की इस उपलब्धि पर मुझे काफी गर्व है। दुनिया में इस अवॉर्ड को हासिल करने वाला यह एकमात्र न्यूज चैनल है। डायमंड बटन कोई रातोंरात मिली सफलता नहीं है, आजतक ने इसे हासिल करने के लिए काफी मेहनत की है। हमने पहले सिल्वर बटन हासिल किया, फिर गोल्ड बटन और आखिरकार एक करोड़ सब्सक्राइबर हासिल करने के बाद डायमंड बटन।’
उन्होंने कहा, ‘हमारी यात्रा यहीं रुकने वाली नहीं है। हम और आगे बढ़ने वाले हैं, अब हम यूट्यूब का रूबी बटन हासिल करने के लिए कोशिश और काम करेंगे जो कि 5 करोड़ सब्सक्राइबर होने पर मिलता है। मुझे पूरा भरोसा है कि अपने दर्शकों के समर्थन की बदौलत हम वहां भी पहुंचेंगे और वहां पहुंचने में ‘सबसे तेज’ साबित होंगे।’
गौरतलब है कि यूट्यूब क्रिएटर अवॉर्ड के द्वारा यूट्यूब के विभिन्न चैनलों की सब्सक्रिप्शन के लिहाज से हासिल महत्वपूर्ण उपलब्धि को मान्यता दी जाती है। यह चार कैटेगरी में दिया जाता है। सिल्वर प्ले बटन अवॉर्ड तब मिलता है, जब यूट्यूब चैनल का सब्सक्रिप्शन 1,00,000 तक पहुंच जाता है। गोल्ड प्ले बटन अवॉर्ड उन चैनलों को दिया जाता है जिनका सब्सक्रिप्शन 10 लाख तक पहुंच जाता है, डायमंड प्ले बटन 1 करोड़ के सब्सक्रिप्शन तक पहुंचने पर मिलता है. इसी तरह, रूबी प्ले बटन अवॉर्ड उन यूट्यूब चैनलों को मिलता है, जो 5 करोड़ सब्सक्रिप्शन के आंकड़े को छू लेते हैं।
टैग्स आजकर