होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी की कंपनी करेगी छंटाई, तीन हजार की जाएगी नौकरी

प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी की कंपनी करेगी छंटाई, तीन हजार की जाएगी नौकरी

प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी से एक बुरी खबर निकलकर सामने आई ...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी रॉयटर्स (Reuters) का संचालन करने वाली कंपनी 'थॉमसन रॉयटर्स' (Thomson Reuters) से एक बुरी खबर निकलकर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कंपनी अपना फोकस दोबारा से सॉफ्टवेयर सर्विस पर करेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले दो सालों में कंपनी में कार्यरत 3200 लोगों की नौकरी जा सकती है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि ये कटौती किस विभाग से की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि कंपनी ने चार दिसंबर को टोरंटो में अपने वार्षिक निवेशक दिवस (annual investor day) पर नौकरियों में कटौती की घोषणा की है। कंपनी ने यह भी कहा है कि लागत कम करने के साथ ही वह प्राइवेट इक्विटी फर्म ‘ब्लैक स्टोन’ (Blackstone) ग्रुप को अपनी फाइनेंसियल और रिस्क यूनिट के 55 फीसदी शेयर लगभग 20 बिलियन डॉलर में बेचने के बाद अपना फोकस लीगल और टैक्स बिजनेस पर करना चाहती है।

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि कंपनी वर्ष 2010 तक अपने ग्लोबल ऑफिसों की संख्या में भी 133 तक की कटौती करेगी। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में 'थॉमसन रॉयटर्स' के कुल रेवेन्यू में रॉयटर्स न्यूज की छह प्रतिशत भागीदारी थी।


टैग्स 'थॉमसन रॉयटर्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

22 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

22 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

22 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

1 day ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

16 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

13 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago