होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Network18 समूह ला रहा है अपना अखबार, जानें लॉन्चिंग डेट
Network18 समूह ला रहा है अपना अखबार, जानें लॉन्चिंग डेट
देश के बड़े मीडिया ग्रुप ‘नेटवर्क18’ (Network18) से बड़ी खबर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
देश के बड़े मीडिया ग्रुप ‘नेटवर्क18’ (Network18) से बड़ी खबर आई है। बताया जाता है कि यह ग्रुप जल्द ही अपना नया अखबार शुरू करने जा रहा है। खास बात यह है कि यह इस ग्रुप का पहला अखबार होगा। इस बारे में अगले हफ्ते आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
अंग्रेजी भाषा के इस अखबार को ‘फर्स्टपोस्ट’ (Firstpost) के नाम से पब्लिश किया जाएगा। इस नाम से अभी डिजिटल वेंचर का संचालन किया जाता है। सूत्रों के अनुसार, इस अखबार की लॉन्चिंग 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर की जाएगी।
टैग्स नेटवर्क18 फर्स्टपोस्ट