होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पुरानी राह पर लौटा NDTV, कुछ यूं दर्शकों की जेब करेगा ढीली...
पुरानी राह पर लौटा NDTV, कुछ यूं दर्शकों की जेब करेगा ढीली...
हिंदी न्यूज चैनल एनडीटीवी इंडिया को देखने के लिए अब दर्शकों को एक बार...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी न्यूज चैनल एनडीटीवी इंडिया को देखने के लिए अब दर्शकों को एक बार फिर अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। दरअसल, एनडीटीवी समूह ने अपने पुराने फैसले को पलट दिया है। समूह ने अब एनडीटीवी इंडिया को फ्री-टू-एयर से पे-चैनल में बदलने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, 15 सितंबर से यह लागू हो जाएगा। चैनल ने नोटिस जारी कर इसकी घोषणा की है।
बता दें कि मौजूदा प्लेटफॉर्म पर चैनल की कीमत अब 0.85 रुपए होगी। वहींएनडीटीवी इंडिया का भुगतान करने के साथ ही अब दर्शकों को एनडीटीवी बुके के अन्य सभी चार चैनलों का भुगतान करना होगा।
गौरतलब है कि समूह ने 8 अप्रैल 2016 को एनडीटीवी इंडिया फ्री-टू-एयर चैनल में बदल दिया था, जबकि इसके पहले तक इस चैनल की कीमत 3 रुपए 37 पैसे थी।
टैग्स एनडीटीवी इंडिया