होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नेशनल हेराल्ड की दूसरी पारी जल्द होगी शुरू

नेशनल हेराल्ड की दूसरी पारी जल्द होगी शुरू

जवाहर लाल नेहरू के द्वारा शुरू किया गया समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड के 2008 में बंद होने के चार साल बाद, जल्द ही फिर से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में पाठकों के सामने आने की संभावना है। कांग्रेस के युवा सांसद ने समाचार4मीडिया को बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोहरा के नेतृत्व में अखबार रिवाइज किया जा रहा है। राजीव गांधी के मीड

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

जवाहर लाल नेहरू के द्वारा शुरू किया गया समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड के 2008 में बंद होने के चार साल बाद, जल्द ही फिर से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में पाठकों के सामने आने की संभावना है। कांग्रेस के युवा सांसद ने समाचार4मीडिया को बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोहरा के नेतृत्व में अखबार रिवाइज किया जा रहा है। राजीव गांधी के मीडिया सलाहकार रहे वरिष्ठ पत्रकार, सुमन दूबे को कंपनी के अधिकृत हस्ताक्षर का अधिकार दिया गया है। अखबार के प्रकाशन के लिए यंग इंडियन के नाम से एक कंपनी का रजिस्ट्रेशन रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी दिल्ली के यहां कराया गया है। समाचार पत्र का रजिस्ट्रड ऑफिस हेराल्ड हाउस, बहादुर शाह जफर मार्ग, नई दिल्ली है। पहले भी नेशनल हेराल्ड यहीं से प्रकाशित होता था।गौरतलब है कि नेशनल हेराल्ड की स्थापना जवाहर लाल नेहरू ने 1938 में की थी। और 2008 में बंद होने तक यह कांग्रेस पार्टी का प्रमुख मुखपत्र था। यंग इंडियन की स्थापना नवंबर 2010 में की गई थी और मई 2012 को हुई एक वार्षिक बैठक में समाचार पत्र के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नाडिज के भी इस अखबार में शेयर धारक होने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक नेशनल हेराल्ड के प्रकाशन के बाद पार्टी का उर्दू अखबार कौमी आवाज़ को भी फिर से प्रकाशित किया जायेगा। पहले भी यह समाचार पत्र एसोसिएटड जरनल की द्वारा प्रकाशित किया जाता था और इस बार भी प्रकाशक के तौर पर एसोसिएटिड जरनल ही रहेगा। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

34 minutes ago

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

1 hour ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

4 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

4 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

1 hour ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

8 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

8 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

34 minutes ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

4 hours ago