होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नरेंद्र त्रिपाठी का इंडिया न्यूज़ के सीओओ पद से इस्तीफा
नरेंद्र त्रिपाठी का इंडिया न्यूज़ के सीओओ पद से इस्तीफा
इंडिया न्यूज़ के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, नरेंद्र त्रिपाठी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इंडिया न्यूज प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हमसे बात करते हुए इस बदलाव की पुष्टि की। नरेंद्र इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले एक वर्ष से जुड़े हुए थे। सूत्रों के अनुसार, अगले कुछ महीनों में वे अपना वेंचर शुरू करेंगे। नरेंद्र त्रिपाठी ने अपने कॅरियर की शुरुआत टा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
इंडिया न्यूज़ के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, नरेंद्र त्रिपाठी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इंडिया न्यूज प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हमसे बात करते हुए इस बदलाव की पुष्टि की। नरेंद्र इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले एक वर्ष से जुड़े हुए थे। सूत्रों के अनुसार, अगले कुछ महीनों में वे अपना वेंचर शुरू करेंगे। नरेंद्र त्रिपाठी ने अपने कॅरियर की शुरुआत टाइम्स ऑफ इंडिया समूह से 1989 में बतौर ट्रेनी की थी और संस्थान के साथ तकरीबन सात वर्षों तक जुड़े रहे। इसके बाद नरेंद्र एबीपी चैनल और स्टार इंडिया के जुड़े। नरेंद्र रेड एफएम में मार्केटिंग और सेल्स के हेड के तौर पर भी कार्यरत रहे हैं। साथ ही एनडीटीवी 24x7 एनडीटीवी गुड टाइम्स की लॉन्चिंग टीम के हिस्सा रहे हैं। जागरण समूह के द्वारा चैनल7 शुरू किए जाने और फिर उसके नेटवर्क18 में विलय के बाद, त्रिपाठी ने रेडियो मंत्रा में बतौर चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के तौर पर ज्वाइन कर लिया। रेडियो मंत्रा को तब थोड़े दिनों पहले ही लॉन्च किया गया था। त्रिपाठी ने मिड-डे में प्रिंट और पब्लिशर तथा मार्केटिंग और सेल्स के तौर पर भी काम किया और सितंबर 2011 में इंडिया न्यूज़ में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के तौर पर ज्वाइन किया था। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स