होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / HT के नचिकेत केलकर जुड़े अब इस मीडिया ग्रुप से...
HT के नचिकेत केलकर जुड़े अब इस मीडिया ग्रुप से...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अंग्रेजी दैनिक ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ को हाल ही में अलविदा कहने वाले नचिकेत केलकर अब मनोरमा ग्रुप से जुड़ गए हैं। उन्होंने ग्रुप की ‘द वीक’ मैगजीन में बिजनेस जर्नलिस्ट की जिम्मेदारी संभाल ली है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अंग्रेजी दैनिक ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ को हाल ही में अलविदा कहने वाले नचिकेत केलकर अब मनोरमा ग्रुप से जुड़ गए हैं। उन्होंने ग्रुप की ‘द वीक’ मैगजीन में बिजनेस जर्नलिस्ट की जिम्मेदारी संभाल ली है।
वे अक्टूबर, 2013 में ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ से जुड़े थे और तब से वे यहां असिटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत थे। इसके पहले वे moneycontrol.com में स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर कार्यरत थे। वे यहां मार्च, 2011 से सितंबर, 2013 तक रहे। वे अप्रैल, 2009 से अप्रैल, 2011 तक ‘टिकर न्यूज सर्विस’ (Ticker News Service) में सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के पद पर कार्यरत थे। इसके पहले वे ‘सीएनबीसी टीवी18’ में कॉरेस्पोंडेंट के पद पर काम कर चुके हैं।
उन्होंने चेन्नई के ‘एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म’ (Asian College of Journalism) से साल 2001-02 में जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया और इसके बाद साल 2005-06 में उन्होंने ब्रिटेन की कार्डिफ यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स