होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अरे, मुकेश अंबानी ने राजदीप सरदेसाई को ये क्या कह दिया....
अरे, मुकेश अंबानी ने राजदीप सरदेसाई को ये क्या कह दिया....
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी शायद ‘इंडिया टुडे’ (India Today) के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई की बातों को बेहद हल्के में लेते हैं और यह बात उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान मानी भी। दरअसल मुकेश अंबानी का इंटरव्यू कोई और नहीं बल
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी शायद ‘इंडिया टुडे’ (India Today) के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई की बातों को बेहद हल्के में लेते हैं और यह बात उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान मानी भी। दरअसल मुकेश अंबानी का इंटरव्यू कोई और नहीं बल्कि खुद राजदीप सरदेसाई ले रहे थे, जिसमें अंबानी ने सरदेसाई से कहा कि वे उन्हें सीरियसली नहीं लेते हैं।
ये मामला एक खास इंटरव्यू में सामने आया। जैसे ही इंटरव्यू शुरू हुआ, राजदीप सरदेसाई ने मुकेश अंबानी का परिचय बेहद अलग अंदाज में कराया। इंटरव्यू शुरू करते हुए सरदेसाई बोले, ‘हमारे साथ हैं देश के सबसे पावरफुल शख्सियत... नहीं... हमारे साथ नरेंद्र मोदी जी नहीं है... बल्कि हमारे साथ हैं मुकेश अंबानी’। परिचय कराने के बाद जैसे ही सरदेसाई ने अंबानी से पूछा कि जब मैनें कहा कि सबसे पावरफुल और ताकतवर व्यक्ति मेरे साथ हैं, तब आप कैसे देखते हैं, क्या आप मानते हैं? इस पर मुकेश अंबानी पहले तो मुस्कुराए और फिर कहा कि, ‘नहीं मैं ऐसा नहीं मानता और मैं आपको सीरियसली भी नहीं लेता।’ इसके बाद अंबानी जोर से हंसने लगे।
लेकिन अंबानी का यह जवाब सुनकर सरदेसाई शायद हैरत में पड़ गए और थोड़ा असहज मससूस करने लगे। हालांकि मामले को भांपते हुए उन्होंने तुरंत ही अपनी बातों का रुख बदला और अगले सवाल पर आ गए।
सरदेसाई और अंबानी का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया वायरल होने लगा है, और इस इंटरव्यू को बेहद ही चुटीले अंदाज में एबीपी न्यूज के जाने-माने एंकर अनुराग मुस्कान ने भी शेयर किया है।
बहुत ही क्रांतिकारी ? pic.twitter.com/HcaIK1Vnu9
— Anuraag Muskaan (@anuraagmuskaan) March 19, 2017
सोशल मीडिया पर शेयर किया गया ये इंटरव्यू आप नीचे देख सकते हैं:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स