होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE ग्रुप में मोना जैन की जिम्मेदारी बढ़ी, अब संभालेंगी ये पद भी
ZEE ग्रुप में मोना जैन की जिम्मेदारी बढ़ी, अब संभालेंगी ये पद भी
‘एस्सेल ग्रुप’ (Essel Group) के स्वामित्व वाली कंपनी 'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ ने...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘एस्सेल ग्रुप’ (Essel Group) के स्वामित्व वाली कंपनी 'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) ने प्रिंसिपल क्लस्टर हेड (सेल्स) मोना जैन की जिम्मेदारी में इजाफा किया है। दरअसल, उन्हें अब ‘Zee Live’ के रेवेन्यू हेड की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपनी नई भूमिका में मोना जैन अब ‘Zee Live’ के सीओओ स्वरूप बनर्जी के साथ काम करेंगी, इसके साथ ही वे ‘ZEEL’ के चीफ ग्रोथ ऑफिसर (एडवर्टाइजमेंट रेवेन्यू) आशीष सहगल को पहले की तरह रिपोर्ट करना जारी रखेंगी।
फिलहाल मोना जैन ‘ZEEL’ की नॉर्थ ब्रांच की कमान संभाल रही हैं और 'जिंग' (Zing), 'जी ईटीसी' (Zee ETC), 'जी अनमोल' (Zee Anmol), 'अनमोल सिनेमा' (Anmol Cinema), 'एंड टीवी' (&TV) और ‘बिग मैजिक’(Big Magic) के रेवेन्यू का काम देखती हैं। नई व्यवस्था के मुताबिक, ‘Zee Live’ की सेल्स टीम अब मोना जैन के नेतृत्व में काम करेगी और बिजनेस को आगे बढ़ाना जारी रखेगी।
टैग्स मोना जैन जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड