होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TOI की खबर पर मंत्रालय ने जताया कड़ा ऐतराज, एडिटर को लिखा पत्र
TOI की खबर पर मंत्रालय ने जताया कड़ा ऐतराज, एडिटर को लिखा पत्र
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। आयुष मंत्रालय (The Ministry of Ayush) ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर पर ऐतराज जताते हुए अखबार के एडिटर जयदीप बोस को कड़ा पत्र लिखा है। पत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया के अहमदाबाद अंक में 31
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
आयुष मंत्रालय (The Ministry of Ayush) ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर पर ऐतराज जताते हुए अखबार के एडिटर जयदीप बोस को कड़ा पत्र लिखा है। पत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया के अहमदाबाद अंक में 31 मार्च 2017 को छपी खबर ‘Poison in Ayurvedic Drugs’ का हवाला देते हुए कहा गया है कि इस तरह की रिपोर्टिंग से मंत्रालय खासा नाराज है।
भारत सरकार के अवर सचिव द्वारा जारी इस पत्र में कहा गया है, ‘यह स्टोरी गलत, गुमराह करने वाली और अखबार द्वारा की गई गैरजिम्मेदाराना रिपोर्टिंग का एक नमूना है।’ पत्र में अखबार से माफी मांगने की मांग की गई है और जिन आधार पर रिपोर्ट प्रकाशित की गई है, वे सबूत भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।
दरअसल, इस स्टोरी में ऐसे सरकारी अधिकारी के बारे में बताया गया है जो इस समय सीसे के जहर (lead poisoning) से जूझ रहा है। कहा जा रहा है कि डायबिटीज के उपचार के लिए आयुर्वेदिक दवा इस्तेमाल करने के कारण उसकी ऐसी हालत हुई है।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी वह खबर देख सकते हैं-
http://timesofindia.indiatimes.com/city/ahmedabad/poison-in-ayurvedic-drugs/articleshow/57862811.cmsसमाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स