होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / किसान चैनल को मिले फंड में बारे में सरकार ने दी यह जानकारी
किसान चैनल को मिले फंड में बारे में सरकार ने दी यह जानकारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने वर्ष 2014-15 और 2016-17 के दौरान डीडी किसान चैनल को 122.25 करोड़ रुपये दिए है। सूचना- प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने लोकसभा में यह सूचना दी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने वर्ष 2014-15 और 2016-17 के दौरान डीडी किसान चैनल को 122.25 करोड़ रुपये दिए है। सूचना- प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने लोकसभा में यह सूचना दी।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2017-18 के लिए कुल 60 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है। यह चैनल रोजाना दो न्यूज बुलेटिन पेश करता है। इनमें से एक दोपहर डेढ़ बजे और दूसरा शाम को सात बजे पेश किया जाता है।
यह चैनल देश भर में प्रसारित होता है। इसके अलावा इसमें एक नया कार्यक्रम ‘उत्तर पूर्वी राज्यों से’ भी शामिल किया गया है, जिसमें पूर्वोत्तर के राज्यों के कार्यक्रम उनकी भाषा में ही प्रसारित किए जाते हैं।
राठौड़ ने बताया कि चैनल पर एक घंटे का लाइव इंटरेक्टिव प्रोग्राम ‘Hello Kisan’ भी प्रसारित किया जाता है। इस कार्यक्रम में किसान टोल फ्री नंबर पर कॉल कर विशेषज्ञों को अपनी परेशानी बताकर उनके सुझाव भी प्राप्त कर सकते हैं। कंटेंट को और इंप्रूव करने के लिए चैनल द्वारा सुझाव भी लिए जाते हैं। इसके अलावा कई शो और प्रोग्राम भी प्लान किए गए हैं।
राठौड़ ने यह भी जानकारी दी कि चैनल पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक और ट्विटर भी प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाते हैं ताकि व्युअर्स अपने सुझाव दे सकें। फीडबैक और सुझावों का नियमित रूप से विश्लेषण किया जाता है ताकि चैनल के प्रोग्रामिंग कंटेंट में और सुधार लाया जा सके।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स