होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / MIB ने इन 11 चैनलों को दिए थे प्रसारण रोकने का आदेश
MIB ने इन 11 चैनलों को दिए थे प्रसारण रोकने का आदेश
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने प्रोग्राम और ऐडवर्टाइजमेंट नियमावली (Programme and Advertisement codes) का उल्लंघन करने पर वर्ष 2014 से 2017 के दौरान 11 टेलिविजन चैनलों को बंद करने (off air) का निर्दे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने प्रोग्राम और ऐडवर्टाइजमेंट नियमावली (Programme and Advertisement codes) का उल्लंघन करने पर वर्ष 2014 से 2017 के दौरान 11 टेलिविजन चैनलों को बंद करने (off air) का निर्देश दिया था।
ADVT: Do you know how Pradip Bhandari,#CEO Jan ki Baat got all election prediction in UP correct?
जिन चैनलों को मंत्रालय की ओर से इस तरह का आदेश दिया गया था, उनमें से छह ऐंटरटेनमेंट चैनल और पांच न्यूज चैनल शामिल थे। इन 11 चैनलों की बात करें तो वेWB, NTV, DY 365, NDTV Good Times, TLC, Satlon News, Jai Hind, Al Jazeera News, NDTV India, Care World और News Time Assam थे।
सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने लोकसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन चैनलों को पिछले तीन सालों में एक दिन से तीस दिन तक का ट्रांसमिशन रोकने का आदेश दिया गया।
एक अन्य सवाल के जवाब में राठौड़ ने बताया कि वर्ष 2006 से 2010 के दौरान अश्लील कंटेंट के प्रसारण के आरोप में 30 ब्रॉडकास्टर्स की खिंचाई की गई थी। कंटेट के उल्लंघन के आरोप में Star Plus, Colors, Sony TV, Channel V और MTV जैसे चैनलों को नोटिस अथवा एडवाइजरी जारी की गई।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स