होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / STAR लाएगा दो नए चैनल, Essel समूह को भी मिले 2 लाइसेंस
STAR लाएगा दो नए चैनल, Essel समूह को भी मिले 2 लाइसेंस
सूचना-प्रसारण मंत्रालय की ओर से 31 दिसंबर 2018 तक पांच नए टीवी चैनलों को...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
सूचना-प्रसारण मंत्रालय की ओर से 31 दिसंबर 2018 तक पांच नए टीवी चैनलों को लाइसेंस दिए गए हैं। जिन चैनलों को लाइसेंस दिए गए हैं, उनमें ‘पी प्लस’ (P Plus),‘पी ट्यून्स’ (PTunes),‘लिविंग ट्रैवल्स’ (Living Travelz), ‘स्टार मूवीज किड्स’ (Star Movies Kids) और ‘स्टार मूवीज किड्स एचडी’ (Star Movies Kids HD) शामिल हैं।
बताया जाता है कि ‘ग्राफिसेड्स प्राइवेट लिमिटेड’ (Graphisads Private Ltd) को ‘जीसैट-17’ (GSAT-17) सैटेलाइट पर ‘पी प्लस’ और ‘पी ट्यून्स’ (नॉन न्यूज) के लिए अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग की अनुमति दी गई है। 27 दिसंबर 2018 को ये अनुमति हिंदी, अंग्रेजी और भारतीय अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं (scheduled Indian languages) के लिए दी गई है।
एस्सेल (Essel) ग्रुप के स्वामित्व वाले ‘लिविंग ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड’ (LEEPL) को ‘लिविंग ट्रैवल्स’ (नॉन न्यूज) के लिए हिंदी व अंग्रेजी भाषाओं में नौ दिसंबर को अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग का लाइसेंस दिया गया है।
इसी कड़ी में स्टार इंडिया को ‘स्टार मूवीज किड्स’ और ‘स्टार मूवीज किड्स एचडी’ के लिए लाइसेंस मिले हैं। अब 31 दिसंबर तक देश में मंत्रालय की अनुमति प्राप्त इनमें वाले प्राइवेट सैटेलाइट टीवी चैनलों की संख्या 883 हो गई है। इनमें 497 नॉन न्यूज और 386 न्यूज चैनल हैं।
टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय लाइसेंस