होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / MIB के इस फैसले से MSO की बल्ले-बल्ले
MIB के इस फैसले से MSO की बल्ले-बल्ले
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रोविजनल मल्टी सिस्टम ऑपरेटर्स (MSO) रजिस्ट्रेशंस जब तक रद्द (cancelled) अथवा सस्पेंड (suspended) न हो जाएं, उन्हें दस साल के लिए रेगुलर रजिस्ट्रे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रोविजनल मल्टी सिस्टम ऑपरेटर्स (MSO) रजिस्ट्रेशंस जब तक रद्द (cancelled) अथवा सस्पेंड (suspended) न हो जाएं, उन्हें दस साल के लिए रेगुलर रजिस्ट्रेशन समझा जाएगा। यह समय सीमा प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन जारी (issue) होने की तारीख से मानी जाएगी।
MIB का यह आदेश ऐसे समय पर आया है जब एनालॉग सिग्नल्स (analogue signals) को पूरी तरह बंद होने में एक महीने से भी कम का समय रह गया है। फेज-3 के तहत डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम (DAS) को लागू करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2017 रखी गई थी जबकि चौथे फेज के लिए यह तारीख 31 मार्च निर्धारित की गई है।
इस दौरान यदि यह पाया जाता है कि किसी MSO का रजिस्ट्रेशन सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है तो उसका रजिस्ट्रेशन किसी भी समय रद्द अथवा निलंबित किया जा सकता है। इसके अलावा प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन लेटर में दर्शाए गए अन्य सभी नियम एवं शर्तें (terms and conditions) लागू होंगी।
उल्लेखनीय है कि मंत्रालय द्वारा जनवरी में जारी सर्कुलर (circular) में यह तय किया गया था कि रजिर्स्ड सभी MSOदेश के किसी भी भाग में ऑपरेट करने के लिए स्वतंत्र होंगे, भले ही मंत्रालय द्वारा उनके रजिस्ट्रेशन को किसी खास DAS notified एरिया के लिए अनुमति दी गई हो।
मंत्रालय ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि MSO रजिस्ट्रेशन जारी होने के छह माह के भीतर उन्हें अपनी सभी डिटेल्स, सबस्क्राइर्स की लिस्ट और सेल्फ सर्टिफिकेट (जिसमें लिखा हो कि वे सभी आवश्यक टीवी चैनलों को चला रहे हैं,MIB के पास जमा कराने होंगे। ऐसा न करने पर उनका MSO रजिस्ट्रेशन रद्द अथवा निलंबित किया जा सकता है। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी रेगुलर रजिस्टर्ड MSO को छह माह के अंदर अपनी सभी डिटेल्स को मंत्रालय के पास जमा कराना होगा। फरवरी 2017 तक सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 1182 MSO का रजिस्ट्रेशन किया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स