होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सरकार ने इस हिन्दी न्यूज चैनल का लाइसेंस किया रद्द
सरकार ने इस हिन्दी न्यूज चैनल का लाइसेंस किया रद्द
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने दिल्ली की ‘सॉफ्टलाइन मीडिया’ (Softline Media) के हिन्दी न्यूज और इंफोटेनमेंट चैनल ‘श्री न्यूज’ (Shri News) का लाइसेंस रद्द कर दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने दिल्ली की ‘सॉफ्टलाइन मीडिया’ (Softline Media) के हिन्दी न्यूज और इंफोटेनमेंट चैनल ‘श्री न्यूज’ (Shri News) का लाइसेंस रद्द कर दिया है।
सॉफ्टलाइन मीडिया को नवंबर 2006 में मंत्रालय से अपलिंकिंग लाइसेंस मिला था। जबकि यह चैनल वर्ष 2012 में लॉन्च हुआ था। वर्ष 1997 में अस्तित्व में आई इस कंपनी में ईश्वर प्रकाश गुप्ता डायरेक्टर और शरद केसरवानी एवं रिषि अरोरा एडिशनल डायरेक्टर हैं।
‘धमाकेदार खबर’ टैगलाइन के साथ चैनल हेल्थ, वूमैन, यूथ, रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल और एंटरटेनमेंट से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहा था। अप्रैल 2016 में कंपनी ने दूरदर्शन के फ्रीडिश का स्लॉट भी जीता था।
सॉफ्टलाइन मीडिया की सहयोगी कंपनी ‘श्री मीडिया वेंचर्स’ (Shri Media Ventures) लखनऊ से हिन्दी दैनिक अखबार ‘श्री टाइम्स’ (Shri Times) का प्रकाशन भी करती है।
इससे पूर्व MIB ने जनवरी में 13 टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द कर दिए थे जिनमें आठ न्यूज और पांच नॉन न्यूज चैनल शामिल थे।
जिन कंपनियों के टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं, उनमें ‘त्रिवेणी मीडिया’ (Triveni Media), ‘नियॉन सॉल्यूशन’ (Neon Solution), ‘एनडीटीवी लिमिटेड’ (NDTV Ltd), ‘पोम्पाश फिसल सर्विसेज’ (Pompash Fiscal Services) और ‘सटलॉन एंटरप्राइजेज’ (Satlon Enterprise) के नाम शामिल हैं। इनमें दिल्ली के ‘त्रिवेणी मीडिया’ के सबसे ज्यादा सात लाइसेंस रद्द किए गए हैं।
‘MIB’ ने ‘सटलॉन एंटरप्राइजेज’ के गुजराती न्यूज ‘संदेश न्यूज’ (Sandesh News), जिसका पूर्व में नाम ‘सेटलन न्यूज’ (Satlon News) था, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की है। संदेश न्यूज चैनल का स्वामित्व फॉल्गुन पटेल के पास है जो गुजराती हिन्दी दैनिक ‘संदिश’ में मुख्य प्रमोटर भी हैं। इसके अलावा वह गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री चिमनभाई पटेल के रिश्तेदार भी हैं।
उल्लेखनीय है कि 31 जनवरी तक देश में 392 न्यूज चैनल और 497 नॉन न्यूज चैनलों के पास ही वैध अनुमति (valid permission) थी। फरवरी में MIB ने चार टीवी चैनलों के लाइसेंस जारी किए थे जबकि न्यूज और करेंट अफेयर्स कैटेगरी में एक चैनल का लाइसेंस रद्द किया गया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स