होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एमएच-1 अब होगा एमपी-छत्तीसगढ से लॉन्च, कई जुड़े

एमएच-1 अब होगा एमपी-छत्तीसगढ से लॉन्च, कई जुड़े

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और दिल्ली में अपने समाचार चैनल के विस्तार के बाद एमएच-1 न्यूज नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अपनी पैठ बढ़ाने जा रहा है। इसके लिए संस्थान ने श्रीनिधी न्यूज नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड भोपाल के साथ एक अनुबंध किया है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के समाचारों को राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्राथमिकता देते हुए एमएच-1 न्य

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और दिल्ली में अपने समाचार चैनल के विस्तार के बाद एमएच-1 न्यूज नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अपनी पैठ बढ़ाने जा रहा है। इसके लिए संस्थान ने श्रीनिधी न्यूज नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड भोपाल के साथ एक अनुबंध किया है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के समाचारों को राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्राथमिकता देते हुए एमएच-1 न्यूज अपने चैनल संभवत: अगले माह से इन राज्यों से भी शुरू करेगा। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में एमएच-1 के संपादक के रूप में भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर पाण्डे एवं बिजनेस हेड के रूप में कई न्यूज चैनल्स में काम कर चुके योगेन्द्र शुक्ला को संस्थान ने नियुक्ति दी है। गौलतलब है कि एमएच-1 न्यूज की शुरुआत वर्ष 2007 में ग्रुप के चेयरमैन महेन्द्र बाथला की देखरेख में हुई थी। लॉन्च होने के वर्षभर में ही इस चैनल को मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इसे बेस्ट अपकमिंग चैनल ऑफ द ईयर से नवाज़ा था। एमएच-1 टीवी नेटवर्क की स्थापना वर्ष 2003 में पहला पंजाबी म्यूजिक चैनल एमएच-1 शुरू करके की गई थी जो कि अब नॉर्थ इंडिया का एक अग्रणी म्यूजिक और मनोरंजन चैनल है। ग्रुप ने मार्च 2007 में ही धार्मिक चैनल श्रद्धा की शुरुआत की थी। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

8 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

8 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

21 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

7 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

8 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

8 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

8 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

20 hours ago