होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मीडिया को दी ये सलाह...

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मीडिया को दी ये सलाह...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मीडिया को खबरों के प्रस्तुतीकरण के मामले में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी है। गुरुवार को प्रमुख बंगाली समाचारपत्रों में से एक ‘आजकल’ के 35वीं वर्षगांठ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि  सभी लोग सुबह

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

मीडिया को खबरों के प्रस्तुतीकरण के मामले में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी है। गुरुवार को प्रमुख बंगाली समाचारपत्रों में से एक ‘आजकल’ के 35वीं वर्षगांठ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि  सभी लोग सुबह उठने के बाद अखबार पढ़ते हैं। इसलिए मीडिया को खबरों के प्रस्तुतीकरण के मामले में बेहद सावधान रहने की जरुरत है, खासकर ऐसी खबरें जिसमें विचारों में मतभेद देखने को मिले।

राष्ट्रपति ने कहा कि लोकतंत्र में असहिष्णुता को खत्म किया जाना चाहिए, चाहे वो मीडिया के क्षेत्र में हो या कहीं और। साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया यह सुनिश्चित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है कि संसद रचनात्मक तरीके से और शांतिपूर्ण तरीके से चले।

उन्होंने कहा कि आज हम जिस प्रवृत्ति का अनुभव कर रहे हैं वह उचित नहीं है। हम दिन पर दिन असहिष्णु हो रहे हैं। लोकतंत्र में असहिष्णुता के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सहिष्णुता के सिद्धांत पर चलता है और इसलिए एक व्यक्ति को विभिन्न विचारधाराओं का सम्मान करने की जरूरत है।

मुखर्जी ने कहा, ‘आपको अन्य विचारधाराओं का सम्मान करना होगा। विभिन्न विचारधाराओं के बिना, वास्तविक लोकतंत्र संभव नहीं है।’ उन्होंने कालेज में लोकतंत्र के बारे में जो सीखा उसे याद करते हुए कहा, ‘मेरे शिक्षक कहते थे कि लोकतंत्र में तीन चीजें महत्वपूर्ण हैं..चर्चा, मतभेद और निर्णय।’

समारोह में राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी, राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली समेत अन्य उपस्थित थे।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

23 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

3 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

3 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

4 days ago


बड़ी खबरें

Quint Digital के शेयर ढांचे में बदलाव को शेयरधारकों की मंजूरी

क्विंट डिजिटल (Quint Digital Limited) के शेयरधारकों ने कंपनी के शेयर ढांचे में बदलाव और कंपनी के नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

48 minutes ago

टीवी टुडे नेटवर्क के स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

1 hour ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

1 hour ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

1 hour ago

डेटा आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए NDTV ने लॉन्च किया ‘Datafy’, जानें खासियत

एनडीटीवी (NDTV) ने डेटा आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म Datafy लॉन्च किया है।

1 hour ago