होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV की सोनिया सिंह ने बताया, किस मीडिया स्कूल से हैं ज्यादातर न्यूज चैनलों के हेड...

NDTV की सोनिया सिंह ने बताया, किस मीडिया स्कूल से हैं ज्यादातर न्यूज चैनलों के हेड...

‘एनडीटीवी’ की एडिटोरियल डायरेक्टर सोनिया सिंह का मानना है कि आज के दौर में पत्रकारिता के आदर्शों को बनाए...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

रुहैल अमीन।।
‘एनडीटीवी’ (NDTV) की एडिटोरियल डायरेक्टर सोनिया सिंह का मानना है कि आज के दौर में पत्रकारिता के आदर्शों को बनाए रखने में मीडिया असफल साबित हो रहा है, ऐसे में युवाओं का पत्रकारिता में प्रवेश करना मुश्किल लगता है।

समाचार4मीडिया’ व इसकी सहयोगी पार्टनर ‘एक्सचेंज4मीडिया’ की ओर से दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 22 नवंबर, 2018 को आयोजित ‘मीडिया एंड मीडिया एजुकेशन समिट’ (Media & Media Education Summit) में सोनिया सिंह का कहना था कि हमें इन आदर्शों को गिरने नहीं देना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान सोनिया सिंह ने एकेडमिक जर्नलिज्म और मीडिया के बीच बढ़ती दूरियों के साथ ही इसके सुधार की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों को लेकर भी चर्चा की। सोनिया सिंह का यह भी कहना था कि आजकल मीडिया में काफी तेजी से बदलाव हो रहे हैं और इसके साथ कदमताल मिलाने के लिए मीडिया शिक्षण संस्थानों को भी कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा, ‘यदि मैं अपनी बात करूं तो देश के पहले मीडिया शिक्षण संस्थान-एनडीटीवी के पहले बैच का हिस्सा रहने पर मैं खुद को काफी खुशनसीब मानती हूं। आज के समय में देश में जितने भी न्यूज चैनल हैं, उनमें से अधिकतर की कमान उन लोगों के हाथों में है, जो 'एनडीटीवी' से पढ़ाई पूरी कर निकले हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से एक मीडिया कंपनी छात्रों को बेहतरीन प्रशिक्षण देने का काम भी कर सकती है।’

सोनिया सिंह का यह भी कहना था, ‘आज के दौर में कई मीडिया स्कूलों के सामने ये चुनौती है कि वे अपने छात्रों को किस तरह से तैयार करें जो मीडिया इंडस्ट्री की जरूरतों को पूरा कर सकें और उसमें फिट हो सकें। इसके लिए मीडिया कंपनियों और मीडिया शिक्षण संस्थानों को एक मंच पर आकर इस बारे में चर्चा करनी होगी। इसके साथ ही हमें इन शिक्षण संस्थानों में पुरानी और नई मीडिया के बीच समन्वय भी स्थापित करना होगा। कई बार होता है कि बदलती टेक्नोलॉजी के दौर में हम पुरानी पत्रकारिता को एक किनारे कर देते हैं, लेकिन हमें आज के समय में नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के साथ ही उसमें पुरानी पत्रकारिता को मिलाने की भी जरूरत है।’ उन्होंने इस बात पर भी सहमति जताई कि अधिकतर मीडिया स्कूलों में जो पढ़ाया जाता रहा है और व्यवहार में जो लागू होता है, उन दोनों में काफी अंतर रहा है।  

कार्यक्रम के दौरान यह पूछे जाने पर कि न्यूज चैनलों के वर्तमान बिजनेस मॉडल के बारे में उनका क्या मानना है और क्या यह अच्छी पत्रकारिता का प्रतीक है? सोनिया सिंह ने कहा,‘मार्केट में बने रहने के लिए मीडिया इंडस्ट्री में क्रेडिबिलिटी का होना बहुत जरूरी है। वर्तमान रेटिंग सिस्टम और जिस तरह से इसे किया जाता है, वह मीडिया के लिए आदर्श स्थिति नहीं है।’

इस पूरे इवेंट में CSR Partner के तौर पर Pleasin Strides Foundation का सहयोग रहा। 


टैग्स मीडिया एंड मीडिया एजुकेशन समिट सोनिया सिंह
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

2 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

4 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

6 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

17 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

2 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

4 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

6 minutes ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

2 hours ago