होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV बेच सकता है अपनी कुछ संपत्तियां!
NDTV बेच सकता है अपनी कुछ संपत्तियां!
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मीडिया कंपनी ‘एनडीटीवी’ कुछ संपत्तियों (assets) की संभावित बिक्री पर विचार कर रही है। इस संबंध में ‘एनडीटीवी’ के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग जल्द होगी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मीडिया कंपनी ‘एनडीटीवी’ कुछ संपत्तियों (assets) की संभावित बिक्री पर विचार कर रही है। इस संबंध में ‘एनडीटीवी’ के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग जल्द होगी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange today) को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि इस मीटिंग में उसकी सहायक कंपनियों (subsidiary) द्वारा कुछ संपत्ति बेचने की संभावना पर विचार किया जाएगा।
इस कवायद के तहत एनडीटीवी की ट्रेडिंग विंडो कुछ समय के लिए बंद रहेंगी। इस बारे में एनडीटीवी की ओर से कहा गया है, ‘कंपनी की प्रतिभूतियों (securities) से डीलिंग के लिए ट्रेडिंग विंडो 17 अप्रैल 2017 से 48 घंटे के लिए बंद रहेगी।’ हालांकि इस ब्रॉडकास्टर्स ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि उसकी किस तरह की संपत्तियों की बिक्री की जाएगी।
एक जमाने में देश का टॉप न्यूज ब्रॉडकास्टर रहा एनडीटीवी लगातार वित्तीय संकटों से जूझ रहा है। ब्रॉडकास्टिंग के अलावा एनडीटीवी डिजिटल और ई-कॉमर्स में भी सक्रिय रहा है। कंपनी का डिजिटल बिजनेस ही ठीक-ठाक चल रहा है जबकि अन्य दोनों सेगमेंट काफी घाटे में चल रहे हैं।
पिछले साल जब केवीएल नारायण राव ने कंपनी के सीईओ का पदभार संभाला था, तब उन्होंने ऊपर से लेकर नीचे तक कंपनी की वित्तीय स्थिति सुधारने का वादा किया था। हालांकि वित्तीय वर्ष 2016-17 की पहली तीन तिमाही में एनडीटीवी का रेवेन्यू 396.03 करोड़ रुपये से घटकर 368.32 करोड़ रुपये रह गया था। नोटबंदी से निपटने के बाद कंपनी ने विभिन्न स्पॉन्सर डील द्वारा विज्ञापनों के जरिये रेवेन्यू में हुई गिरावट को दूर करने की उम्मीद जताई थी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स