होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राज्यसभा की मीडिया सलाहकार समिति गठित, ये पत्रकार हैं शामिल
राज्यसभा की मीडिया सलाहकार समिति गठित, ये पत्रकार हैं शामिल
वर्ष 2019 के लिए राज्यसभा की नई मीडिया सलाहकार समिति का गठन...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
राज्यसभा की नई मीडिया सलाहकार समिति का गठन हो गया है। वर्ष 2019 के लिए बनाई गई इस समिति की कमान वरिष्ठ पत्रकार वीके प्रसाद को सौंपी गई है। प्रसाद अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले यह ज़िम्मेदारी एनडीटीवी के राहुल श्रीवास्तव के पास थी।
नई समिति में वीके प्रसाद के अलावा, ‘द वीक’ मैगज़ीन से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार आर. प्रसन्ना को उपाध्यक्ष के रूप में शामिल किया गया है, जबकि प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया (पीटीआई) के राजनीतिक संवाददाता संजीव चोपड़ा को सचिव और हरिभूमि के शिशिर सोनी को संयुक्त सचिव बनाया गया है।
समिति के सदस्यों में राकेश मोहन चतुर्वेदी, न्यूज़18 की एंकर हबीबा मारिया शकील, मासूम मुरादाबादी, एनडीटीवी के अखिलेश शर्मा, राजागोपालन, ए. कृष्णा राव, महाराष्ट्र से प्रकाशित होने वाले दैनिक सकाल के ब्यूरो चीफ अनंत बागाईतकर, के. पन्नेसवरण, अबंतिका घोष, मानस बनर्जी, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, पूनम पांडे, हिमांशु मिश्रा और आनंद प्रकाश पांडे शामिल हैं। नई समिति का गठन हाल ही में किया गया है। ऐसे में यह सूची अब तक राज्यसभा की वेबसाइट पर भी अपडेट नहीं है। फ़िलहाल वेबसाइट पर 2017-18 की समिति के सदस्यों के नाम ही अंकित हैं।
गौरतलब है कि मीडिया सलाहकार समिति का गठन राज्यसभा सभापति द्वारा किया जाता है। इसमें राज्यसभा की प्रेस गैलरी के मान्यता प्राप्त विभिन्न मीडिया संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाता है। पहली मीडिया सलाहकार समिति 18 मार्च 2008 को गठित की गई थी और इसमें 11 सदस्य थे। जबकि पिछली समिति 11 मई 2017 में अस्तित्व में आई थी, 15 सदस्यों वाली इस समिति का कार्यकाल पिछले साल समाप्त हो गया है।
समिति का कार्यकाल आमतौर पर एक साल का होता है। हालांकि, सभापति या राज्यसभा द्वारा इसे पहले भी भंग किया जा सकता है। मीडिया सलाहकार समिति का प्राथमिक कार्य है विभिन्न मीडिया संगठनों को राज्यसभा की प्रेस गैलरी में प्रवेश देने के संबंध में राज्यसभा सचिवालय को सलाह देना, ताकि वे संगठन सदन की कार्यवाही को कवर कर सकें।
पिछली समिति में अध्यक्ष के रूप में राहुल श्रीवास्तव के साथ ही अनीता कात्याल को उपाध्यक्ष, इंडियन एक्सप्रेस के मनीष छिबर को सचिव, इकनॉमिक टाइम्स के प्रणब सामंता को बतौर संयुक्त सचिव शामिल किया गया था।
देखें लिस्ट-
RAJYA SABHA SECRETARIAT
Media Advisory Committee
(2019)
1. Shri K.V. Prasad Chairman
2. Shri R. Prasannan Vice-Chairman
3. Shri Sanjeev Chopra Secretary
4. Shri Shishir Soni Joint Secretary
5. Shri Rakesh Mohan Chaturvedi Member
6. Ms. Habiba Marya Shakil Member
7. Shri Masoom Moradabadi Member
8. Shri. Akhilesh Sharma Member
9. Shri Rajagopalan Member
10. Shri A. Krishan Rao Member
11. Shri Anant Bagaitkar Member
12. Shri K. Panneswaran Member
13. Ms. Abantika Ghosh Member
14. Shri Manas Banerjee Member
15. Shri Surendra Prasad Singh Member
16. Ms. Poonam Pandey Member
17. Shri Himanshu Mishra Member
18. Shri Anand Prakash Pandey Member
टैग्स राज्यसभा मीडिया सलाहकार समिति