होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पीएम मोदी पर हमले की साजिश का खुलासा, पत्रकार-प्रोफेसर समेत 5 गिरफ्तार

पीएम मोदी पर हमले की साजिश का खुलासा, पत्रकार-प्रोफेसर समेत 5 गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्‍या की साजिश रचने के मामले में पुणे पुलिस को बड़ी सफलता...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्‍या की साजिश रचने के मामले में पुणे पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे पुलिस ने कथित रूप से पीएम मोदी की हत्‍या की साजिश रचने के मामले में पांच बड़ी गिरफ्तारियां की हैं, जिनमें प्रोफेसर, पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, हत्‍या की साजिश के मामले में हैदराबाद, मुंबई और दिल्‍ली में छापेमारी की गई। पुलिस ने दिल्‍ली से पत्रकार गौतम नवलखा को गिरफ्तार किया है, जो कि बिजनेस न्‍यूपेपर से जुड़े थे। इसके अलावा  हैदराबाद से माओवादी समर्थक वरवरा राव को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने फरीदाबाद से ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्‍ट सुधा भारद्वाज को हिरासत में लिया है। उनका लैपटॉप और पेन ड्राइव भी जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा मुंबई से वरनन गोंजालविस को भी गिरफ्तार किया गया। माओवादी समर्थक अरुण फरेरा को भी उनके घर पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

इन सभी को नक्‍सलियों से साठगांठ के आरोप में हिरासत में लिया गया है. नक्‍सली कथित रूप से पीएम मोदी पर हमले की साजिश रच रहे थे। पकड़े गए सभी लोग सामाजिक कार्यकर्ता और कलाकार हैं। 

सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा, 153ए, 505 (1)बी,  117,120बी, 13,16,18,20,38,39,40 और अनलॉफुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट (गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम) के तहत केस दर्ज किया गया है। 

गौरतलब है कि   यह मामला पहली बार उस वक्‍त सामने आया था, जब पुणे पुलिस भीमा कोरेगांव हिंसा मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुणे पुलिस ने 5 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इन पर प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से संबंध रखने का आरोप है। पुलिस को आरोपियों में से एक के घर से चिट्ठी मिली है, जिसमें इस बात का जिक्र है कि माओवादी 'एक और राजीव गांधी हत्याकांड' की योजना बना रहे हैं। 

चिट्ठी में लिखा है, 'पीएम मोदी का पूरे देश में बढ़ता दायरा हमारी पार्टी के लिए बड़ा खतरा है। मोदी लहर का फायदा उठाते हुए बीजेपी देश के 15 से ज्यादा राज्यों में सरकार बनाने में सफल रही है। ऐसे में पीएम मोदी के खात्मे के लिए सख्त कदम उठाने ही होंगे। हम सोच रहे हैं कि राजीव गांधी हत्याकांड की तरह इसे भी अंजाम दिया जाए ताकि देखने में यह आत्महत्या या दुर्घटना जैसा लगे। एक और राजीव गांधी हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पीएम के रोड शो को टारगेट किया जा सकता है।'

दिल्‍ली में रोना विल्‍सन के घर से मिली चिट्ठी में एम-4 राइफल और गोलियां खरीदने के लिये आठ करोड़ रुपए की जरूरत की बात भी लिखी मिली। पुलिस ने दिसंबर में एलगार परिषद और इसके बाद जिले में भीमा-कोरेगांव हिंसा से संबंधित दलित कार्यकर्ता सुधीर धावले, वकील सुरेंद्र गाडलिंग, कार्यकर्ता महेश राउत, शोमा सेन और रोना विलसन को मुंबई, नागपुर एवं दिल्ली से गिरफ्तार किया था।


 

 


टैग्स नरेंद्र मोदी हत्या साजिश
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

15 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

15 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

17 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

19 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

15 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

17 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

9 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

17 hours ago