होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / निडर पत्रकारों का हुआ सम्मान, देखिए लिस्ट यहां...
निडर पत्रकारों का हुआ सम्मान, देखिए लिस्ट यहां...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। एनडीटीवी में कार्यरत पत्रकार और समाजसेवी एम. अतहरउद्दीन मुन्ने भारती को ‘शहीद भगत सिंह अवॉर्ड 2017’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में प्रतिबिम्ब एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से दिया गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एनडीटीवी में कार्यरत पत्रकार और समाजसेवी एम. अतहरउद्दीन मुन्ने भारती को ‘शहीद भगत सिंह अवॉर्ड 2017’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में प्रतिबिम्ब एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से दिया गया।
उनके साथ कई अन्य पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें ‘प्राइम न्यूज' के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहसिन खान, ‘एनडीटीवी’ के रवीश रंजन शुक्ल, ‘न्यूज नेशन’ के सूरज अरोड़ा, ‘आजतक’ के राम कीकर, ‘ए2जेड’ न्यूज चैनल की सुनीता गुप्ता और कोरेस्पोंडेंट अली अब्बास नकवी, वरिष्ठ पत्रकार मारूफ रजा, ‘डिप्लोमेसी टुडे’ के अखलाक उस्मानी, अंजुम जाफरी, अनवर जाफरी, ‘खबरें अभी तक’ की अवंतिका यादव, मिलेनियम पोस्ट के ज़फर अब्बास, ‘आकाशवाणी’ से शगुफ्ता शिरीन, ‘जनयाचिका’ से संदीप तिवारी, ‘मुंसिफ टीवी’ से जागृति, ‘आकाश न्यूज’ से बीआर मौर्य, ‘एबीपी’ से प्रतिमा मिश्रा, समाचार वार्ता (अरुणाचल प्रदेश) से अजय किशोर झा, ‘ओके इंडिया’ से रंजना शर्मा, ‘एनबीटी’ से संजीव कुमार समेत कई पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
इस समारोह का मकसद देश भर के निडर पत्रकारों को सम्मानित करना था।
प्रोग्राम में वेनेजुएला देश के राजदूत ऑगस्टो मोंटेली, सेशल देश की कल्चरल अट्टेच पॉलिन फेरारी, दिल्ली के इनकम टैक्स कमिश्नर प्रीता हरित, राज्यसभा सांसद अनिल साहनी ,राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला, एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता पहलवान सतपाल सिंह भी मौजूद रहे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स