होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मनीष दीक्षित: अमर उजाला में लंबी पारी के बाद अब प्रतिष्ठित पत्रिका से जुड़े
मनीष दीक्षित: अमर उजाला में लंबी पारी के बाद अब प्रतिष्ठित पत्रिका से जुड़े
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी पत्रकारिता के बड़े नाम अमर उजाला के साथ लंबी पारी बिताने के बाद पत्रकार मनीष दीक्षित ने अब संस्थान को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपनी नई पारी इंडिया टुडे समूह के साथ शुरू की है। वे यहां बतौर असिस्टेंट एडिटर जुड़े हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी पत्रकारिता के बड़े नाम अमर उजाला के साथ लंबी पारी बिताने के बाद पत्रकार मनीष दीक्षित ने अब संस्थान को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपनी नई पारी इंडिया टुडे समूह के साथ शुरू की है। वे यहां बतौर असिस्टेंट एडिटर जुड़े हैं।
मूल तौर पर मध्य प्रदेश के रहने वाले मनीष अमर उजाला के नोएडा एडिशन में न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत थे और यहां जनरल डेस्क के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वे दिसंबर, 2009 में अमर उजाला से जुड़े थे यानी उन्होंने यहां करीब 8 साल की पारी खेली। उनकी ये अमर उजाला के साथ दूसरी पारी है। अमर उजाला के पहले वे देश के नंबर एक हिंदी बिजनेस चैनल ‘सीएनबीसी आवाज’चैनल में थे, जहां वे मुंबई में असोसिएट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत थेे।
अमर उजाला के साथ अपनी पहली पारी के तौर पर वे फरवरी, 1999 में जुड़े थे। तब वे दिल्ली एडिशन में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर तैनात थे और लंबे समय तक वे इस एडिशन के साथ जुड़े रहे, लेकिन जुलाई, 2007 में उन्हें गाजियाबाद में यूनिट इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई, जो अप्रैल, 2008 तक उन्होंने भलिभांति निभाई और इसके बाद वे सीएनबीसी आवाज के साथ जुड़ गए थे।
मनीष ने इसके पहले ‘डेमक्रेटिक वर्ल्ड’ मैगजीन में बतौर एडिटर (1998-1999), ‘दैनिक जागरण’ में सब-एडिटर (1995-1997) और ‘कार्तिक टाइम्स’ (1994-1995) में जनरल डेस्क और रीजनल डेस्क पर भी काम कर चुके हैं।
पॉलिटिकल साइंस के छात्र रह चुके मनीष ने जबलपुर के रानी दुर्गावती से जर्नलिज्मस व मास कम्युनिकेशन में बेचलर डिग्री ली है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स