होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार मनीष अधिकारी ने TOI को बोला गुडबाय...
पत्रकार मनीष अधिकारी ने TOI को बोला गुडबाय...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। टाइम्स ग्रुप (Times Group) के अंग्रेजी दैनिक ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ (The Times of India) से मनीष अधिकारी के अलग होने की खबर है। उन्होंने हाल ही में ग्रुप को अपना इस्तीफा दिया है। वे यहां असिसटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टाइम्स ग्रुप (Times Group) के अंग्रेजी दैनिक ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ (The Times of India) से मनीष अधिकारी के अलग होने की खबर है। उन्होंने हाल ही में ग्रुप को अपना इस्तीफा दिया है। वे यहां असिसटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत थे।
मनीष मार्च, 2014 में ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ से जुड़े थे और इससे पहले ‘विज्डन इंडिया’ (Wisden India) में थे। यहां वे मार्च, 2013 से फरवरी, 2014 तक सीनियर असिसटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत थे। ‘विज्डन इंडिया’ से पहले वे ढाई साल तक Sports Illustrated India में सीनियर असिसटेंट एडिटर रहे और यहां वे हिन्दुस्तान टाइम्स से आए थे, जहां वे तीन वर्षों तक सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत थे।
देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान ‘आईआईएमसी’ (IIMC) के साल 2005-06 बैच के छात्र रह चुके मनीष ने अपना करियर ‘मेट्रोनाउ’ (MetroNow) से शुरू किया था, जहां वे साल 2006 से 2009 तक रहे और इसके बाद वे ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ आ गए।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स