होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस राज्य के लोग मोदी के 'मन की बात' सुनने में है सबसे आगे
इस राज्य के लोग मोदी के 'मन की बात' सुनने में है सबसे आगे
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' देशभर के लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा हैं, लेकिन बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा लोगों ने मोदी की मन की बात सुनने में दिलचस्पी दिखाई है।</p> <p style="text-align:
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' देशभर के लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा हैं, लेकिन बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा लोगों ने मोदी की मन की बात सुनने में दिलचस्पी दिखाई है।
ऑल इंडिया रेडियोज ऑडियंस रिसर्च विंग ने इस प्रोग्राम पर एक सर्वे किया और पाया कि इस कार्यक्रम के सबसे अधिक श्रोता बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश में हैं, लेकिन इस प्रोग्राम को लेकर सबसे ज्यादा जागरूक मणिपुर के लोग हैं। इसके बाद असम और राजस्थान के लोग आते हैं।
वहीं सबसे कम जागरूकता वाला राज्य आंध्र प्रदेश है और इसके बाद अरुणाचल प्रदेश का नंबर आता है।
सर्वे में यह भी बताया गया है कि लोग पीएम मोदी से उनके ‘मन की बात’ में क्या सुनना चाहते हैं। लोगों ने बताया कि प्रधानमंत्री माता-पिता का सम्मान, सामाजिक असमानता, प्रदूषण, किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी, प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों पर सरकारी नियंत्रण, प्राइवेट कॉलेजों द्वारा ज्यादा फीस लेने जैसी विषयों पर भी बात करें।
सर्वे के मुताबिक, प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में ‘बेटी के साथ सेल्फी, ओबामा के साथ बातचीत और बोर्ड परीक्षाओं में अधिक अंक लाने के लिए बच्चों पर दबाव न डालने का परिवारों से निवेदन करने वाली कड़ियां सबसे अधिक लोकप्रिय रही हैं।
‘मन की बात’ को लेकर देश की प्रतिक्रिया जानने के लिए यह सर्वे ऑल इंडिया रेडियो के ऑडियंस रिसर्च विंग की ओर से किया गया। 600 लोगों की टीम ने इस सर्वे के लिए जनवरी से मार्च के दौरान 30 राज्यों के 200 परिवारों (100 ग्रामीण और 100 शहरी) को चुना था, जिनमें विभिन्न आयु वर्गों और पेशों के पुरुष और महिलाएं शामिल थे।
इस रिसर्च में ये बात भी सामने आई है कि 10 लोगों में हर दूसरा व्यक्ति प्रधानमंत्री के 'मन की बात' का श्रोता है। ये सर्वे इस बात को ध्यान में रखकर किया गया है कि इसमें समाज के हर तबके के लोग शामिल हों।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स