होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IMPACT की 50 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्‍ट से उठा पर्दा, मीडिया से भी कई नाम शामिल...

IMPACT की 50 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्‍ट से उठा पर्दा, मीडिया से भी कई नाम शामिल...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। मीडिया, एडवर्टाइजमेंट और मार्केटिंग में इस साल अपनी खास

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

मीडिया, एडवर्टाइजमेंट और मार्केटिंग में इस साल अपनी खास पहचान बनाने वाली इंपैक्‍ट की 50 महिलाओं की लिस्‍ट (IMPACT’s 50 Most Influential Women, 2017) में ‘मिसमालिनी एंटरटेनमेंट’ (MissMalini Entertainment) की फाउंडर और क्रिएटिव डायरेक्‍टर मालिनी अग्रवाल ने पहला स्‍थान हासिल किया है।

मिसमालिनी को यह सम्‍मान मिलने के पीछे सबसे बड़ा कारण इंडस्‍ट्री पर उनका प्रभाव और उनकी वेबसाइट Missmalini.com की लोकप्रियता रही। इस वेबसाइट को लाखों लोग पसंद करते हैं और 200 से ज्‍यादा देशों के चार मिलियन से ज्‍यादा विजिटर्स हर महीने उनकी साइट को देखते हैं।

इस बात में कोई शक नहीं हैं कि आज के समय में डिजिटल स्‍पेस में मालिनी अग्रवाल का बहुत ज्‍यादा प्रभाव है। पिछले साल की लिस्‍ट के मुकाबले उन्‍होंने अपनी स्थिति काफी मजबूत की है और उस लिस्‍ट में मौजूद अपने स्‍थान से 11 स्‍थान की छलांग लगाती हुईं पहले पायदान पर पहुंची हैं।

इस साल टॉप दस की लिस्‍ट में स्‍थान हासिल करने वाली अन्‍य शख्सियतों में गोदरेज ग्रुप की एग्जिक्‍यूटिव डायरेक्‍टर और चीफ ब्रैंड ऑफिसर तान्‍या डबास, हिन्‍दुस्‍तान यूनिलीवर की एग्जिक्‍यूटिव डायरेक्‍टर और वाइस प्रेजिडेंट (होम केयर) प्रिया नायर,  हिन्‍दुस्‍तान यूनिलीवर की एग्जिक्‍यूटिव डायरेक्‍टर (फूड्स) गीतू वर्मा, इंडिया टुडे ग्रुप की एडिटोरियल डायरेक्‍टर (ब्रॉडकास्‍ट और न्‍यू मीडिया) कली पुरी, प्रॉक्‍टर एंड गैंबल इंडिया की ब्रैंड डायरेक्‍टर सोनाली धवन, वरिष्‍ठ पत्रकार बरखा दत्‍त,  मैरिका लिमिटेड की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनुराधा अग्रवाल, आइडिया सेल्‍युलर की प्रेजिडेंट (मार्केटिंग) सुनीता बांगड़ और बालाजी टेलिफिल्‍म्‍स की एमडी एवं क्रिएटिव डायरेक्‍टर एकता कपूर शामिल हैं।

इस साल की खास बात रही कि लिस्‍ट में 10 नई प्रविष्टि (entrants) शामिल रहीं। 50 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्‍ट के अलावा जूरी ने 14 महिलाओं को विशेष सम्‍मान के लिए चयनित किया।

इस लिस्‍ट को तैयार करने के लिए मैडिसन वर्ल्‍ड के चेयरमैन और एमडी सैम बलसारा की अध्‍यक्षता में जूरी का गठन किया गया था। जूरी में उनके अलावा रेमंड लिमिटेड के चीफ एग्जिक्‍यूटिव ऑफिसर संजय बहल, पब्लिशिस साउथ एशिया के चीफ एग्जिक्‍यूटिव ऑफिसर नकुल चोपड़ा, इंडिपेंडेंट बोर्ड डायरेक्‍टर और एग्जिक्‍यूटिव कोच शालिनी कामथ, फोर्ब्‍स इंडिया के सीईओ और टीवी 18 के प्रेजिडेंट (रेवेन्‍यू) जॉय चक्रवर्ती, एबीपी न्‍यूज नेटवर्क के सीओओ अविनाश पांडेय और ब्‍लूमबर्ग क्विंट के सीईओ अनिल उन्‍याल शामिल रहे।

जूरी प्रक्रिया के बारे में सैम बलसारा ने कहा, कड़ी प्रक्रिया के बाद यह लिस्‍ट तैयार की गई है। इस लिस्‍ट को तैयार करने के लिए सात जूरी सदस्‍यों की पांच घंटे बैठक चली। इन सदस्‍यों में एक महिला भी शामिल थी। इस बार इस लिस्‍ट को तैयार करने में महिला सदस्‍यों ने काफी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। मुझे काफी खुशी है कि इस बसाल हमने इस लिस्‍ट में 10 नए नाम शामिल किए हैं। इस लिस्‍ट को तैयार करने में हमें एडवर्टाइजिंग, मार्केटिंग और मीडिया कम्‍युनिटी का भी काफी अच्‍छा फीडबैक मिला।

इस लिस्‍ट के बारे में बिजनेसवर्ल्‍ड (BusinessWorld) और एक्‍सचेंज4मीडिया (exchange4media) ग्रुप के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा ने कहा, ‘काफी मेहनत के बाद हमने इस तरह की प्रभावशाली महिलाओं की लिस्‍ट तैयार की है जो आज सफलता के पथ पर अग्रसर हैं। आज के समय में महिलाओं के सशक्‍तीकरण पर लगातार बात हो रही है और यह व्‍यापक रूप लेती जा रही है। बिजनेस के क्षेत्र में महिलाएं काफी अच्‍छा काम कर रही हैं। अपने प्रसिद्ध ब्‍लॉग missmalini.com के जरिये सफलता हासिल करने वाली मिस मालिनी ने इंपैक्‍ट की प्रभावशाली महिलाओं की लिस्‍ट में पहला स्‍थान हासिल किया है। मालिनी आज देश में घर-घर में जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं। हालांकि मालिनी को पहला स्‍थान मिला है लेकिन लिस्‍ट में शामिल अन्‍य महिलाएं भी किसी से कम नहीं हैं और मीडिया, मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में काफी बेहतर काम कर रही हैं।’

यदि हम पिछले साल की इंपैक्‍ट की टॉप 50 महिलाओं की लिस्‍ट पर नजर डालें तो उनमें एकता कपूर (2016), कीर्तिगा रेड्डी (2015), रामा बीजापुरकर (2014), शोभना भरतिया (2013) और विनीता बाली (2012) जैसे नाम शामिल हैं।

 इम्पैक्ट मैगजीन के छठे एडिशन में 50 महिलाओं की लिस्‍ट से पर्दा उठाने के लिए 23 मार्च, 2017 को मुंबई के परेल स्थित आईटीसी ग्रैंड सेंट्रल होटल में आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में इंडस्‍ट्री के जाने-माने चेहरे शामिल थे। इस कार्यक्रम का प्रजेंटिंग पार्टनर कलर्स (Colors) है, जबकि एबीपी (ABP) को-गोल्ड पार्टनर रहा। गेट्टी इमेजेस (Getty Images), माय एफएम (My FM) और सब ग्रुप (SAB Group) को-पार्टनर रहा। वहीं वीएलसीसी (VLCC) वेलनेस पार्टनर था। कलरबार (Colorbar) गिफ्टिंग पार्टनर हैं। पीटीसी (PTC) रीजनल टेलिविजन पार्टनर है और एनडीटीवी गुड टाइम्स (NDTV Good Times) लाइफस्टाइल पार्टनर रहा।

 विजेताओं की पूरी लिस्‍ट आप यहां देख सकते हैं-

IMPACT'S 50 MOST INFLUENTIAL WOMEN IN INDIAN MEDIA. MARKETING AND ADVERTISING LIST 2017
RANK NAME DESIGNATION
1 Malini Agarwal Founder & Creative Director, MissMalini Entertainment
2 Tanya Dubash Executive Director & Chief Brand Officer, Godrej Group
3 Priya Nair Executive Director & VP, Home Care, Hindustan Unilever
4 Geetu Verma Executive Director – Foods, Hindustan Unilever & VP Foods, Unilever South Asia
5 Kalli Purie Group Editorial Director (Broadcast & New Media), India Today Group
6 Sonali Dhawan Brand Director, Procter & Gamble
7 Barkha Dutt Ace journalist and author
8 Anuradha Aggarwal Chief Marketing Officer, Marico Limited
9 Sunita Bangard President - Marketing, Idea Cellular Ltd
10 Ekta Kapoor Joint MD and Creative Director, Balaji Telefilms
11 Shereen Bhan Managing Editor, CNBC-TV18
12 Nadia Chauhan Joint MD & Chief Marketing Officer, Parle Agro Pvt. Ltd
13 Apurva Purohit President, Jagran Prakashan Limited
14 Anupriya Acharya CEO, Publicis Media India
15 Jasmin Sohrabji Chief Executive Officer, OMG India and South East Asia
16 Nandini Dias CEO, Lodestar UM
17 Sangeeta Pendurkar Managing Director, Kellogg India
18 Gunjan Soni CMO and Head, International Brands Business, Myntra & Head of Jabong
19 Malishka Mendonsa RJ, RED FM 93.5
20 Lara Balsara Vajifdar Executive Director, Madison World
21 Deepika Tewari GM Marketing, Jewellery Division, Titan Company Limited
22 Richa Arora COO (Consumer Products Business), Tata Chemicals
23 Bindu Sethi Chief Strategy Officer, JWT India
24 Nina Elavia Jaipuria Sr EVP & Business Head - Kids Cluster, Viacom18 Media Pvt Ltd
25 Ritu Dhawan CEO & Managing Partner, India TV
26 Preeti Reddy CEO, Kantar Insights, South Asia
27 Manisha Sharma Head of Programming, Colors, Viacom18
28 Sapna Chadha Head of Marketing, Google Southeast Asia and India
29 Navika Kumar Managing Editor, Times Now
30 Anurradha Prasad Chairperson & Managing Director, BAG Films and Media
31 Tista Sen National Creative Director, JWT India
32 Prema Sagar Vice Chair, Burson-Marsteller, Asia Pacific & Principal/Founder, Genesis Burson-Marsteller
33 Gayatri Yadav President of Consumer Strategy & Innovation, Star India
34 Preethi Herman Country Director, Change.org
35 Hephzibah Pathak Global Brand Director, Ogilvy & Mather, India
36 Meenakshi Menon Founder & Chairperson, Spatial Access Pvt Ltd
37 Divya Radhakrishnan Managing Director, Helios Media Private Limited
38 Anita Nayyar CEO, Havas Media Group, India & South Asia
39 Vanita Keswani CEO, Madison Media Sigma
39 Sonia Huria Gupta Sr VP, Head - Communications & CSR, Viacom18 Media Pvt Ltd
40 Anamika Mehta CEO- Global Brands, IPG Mediabrands India
41 Sapangeet Rajwant Senior Vice President - Marketing, Colors, Viacom18
42 Suparna Mitra CMO, Watches and Accessories, Titan
43 Divya Karani CEO, Dentsu Media
43 Shavon Barua Managing Partner, PHD India
44 Ashwini Deshpande Co-founder & Director, Elephant Design Pvt Ltd
45 Madhu S Dutta Head-Marketing, Raymond Limited
46 Swati Bhattacharya Chief Creative Officer, FCB Ulka
47 Purnima Lamba Head, Innovation, Lakme
48 Renu Basu Global VP - Sales, Indian Hotels Company Ltd, Taj Hotels Resorts and Palaces
49 Monica Tata Chief Operating Officer, BTVi
50 Rakhshin Patel Managing Director - Pi Communications Pvt. Ltd.,
SPECIAL MENTION (In Alphabetical order)
Akshali Shah VP- Strategy, Sales & Mktg , Parag Milk Foods Ltd
Avani Davda CEO, Godrej Nature's Basket
Delna Sethna Chief Creative Officer, L&K Saatchi & Saatchi Private Limited
Elizabeth Venkataraman Executive Vice President - Marketing, Kotak Mahindra
Kanika Kalra CMO, Snapdeal
Khushnooma Kapadia Area Director, Marketing, South Asia, Marriott International
Manmeet Vohra Director – Marketing and Category, TATA Starbucks Private Ltd.
Mayoori Kango Managing Director, Performics.Resultrix, Publicis Media
Nina Lekhi Founder, Baggit
Pallavi Singh Head- Marketing, Harley Davidson
Rajiee Shinde Director & CEO, PTC Punjabi Network
Shalini Raghavan Chief Marketing Officer, Consumer Products Division, L’Oréal India
Shubhra Chadda Co-founder, Chumbak
Uma Talreja Chief Digital Officer, Raymond Limited

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

12 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago