होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अपने खिलाफ प्रदर्शन करने वाले मीडिया के छात्रों को गजेंद्र चौहान ने दिया ये जवाब...
अपने खिलाफ प्रदर्शन करने वाले मीडिया के छात्रों को गजेंद्र चौहान ने दिया ये जवाब...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पुणे स्थित फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के चैयरमैन गजेंद्र चौहान का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के समारोह में शामिल होने आए गजेंद्र चौहान के खिलाफ न सिर्फ छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पुणे स्थित फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के चैयरमैन गजेंद्र चौहान का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के समारोह में शामिल होने आए गजेंद्र चौहान के खिलाफ न सिर्फ छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया बल्कि उन्हें काले झंडे भी दिखाए। इस दौरान छात्रों ने गजेंद्र चौहान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए 'गजेंद्र चौहान मुर्दाबाद' के नारे भी लगाए। इस बारे में गजेंद्र चौहान का कहना था कि हर चीज का विरोध होना जरूरी है, तभी इंसान अच्छा काम करता है। विपक्ष नहीं होगा तो पक्ष भी अच्छा काम नहीं करेगा। वहीं विरोध करने वाले छात्रों का कहना है कि गजेंद्र चौहान ने आज तक बी और सी ग्रेड की मूवीज की हैं, ऐसे में यहां आकर वो भला छात्रों को क्या सिखाएंगे? छात्रों का कहना है कि गजेंद्र चौहान की जगह अनुराग कश्यप, तिग्मांशु धूलिया और राजकुमार हिरानी जैसी शख्सियतों को बुलाया जाना चाहिए था ताकि स्टूडेंट्स को कुछ सीखने को भी मिलता। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुकपेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स