होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ
Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ
डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 hour ago
डिजिटल मार्केटिंग व एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है। कंपनी अब खास तौर पर फर्स्ट-पार्टी डेटा कोलैबोरेशन, कनेक्टेड टीवी (CTV) इकोसिस्टम, प्रीमियम मीडिया सप्लाई और अपनी खुद की मार्केटिंग टेक्नोलॉजी पर ज्यादा ध्यान देगी।
कंपनी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि डिजिटल विज्ञापन की दुनिया तेजी से बदल रही है। अब ब्रैंड्स ऐसे डेटा स्ट्रैटेजी पर जोर दे रहे हैं जो प्राइवेसी नियमों के मुताबिक हो, मीडिया खरीद में पारदर्शिता हो और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर किए गए कैंपेन का साफ-साफ नतीजा दिखाई दे।
लीडरशिप में बदलाव
इस बदलाव के साथ कंपनी की को-फाउंडर और पार्टनर निलोफर डुंध ने आपसी सहमति से कंपनी छोड़ दी है। कंपनी ने शुरुआती दौर और ग्रोथ फेज में उनके योगदान के लिए आभार जताया है। अब कंपनी की कमान बलमुरुगन मणि और फौजान अब्दुल रहीम के हाथ में रहेगी। दोनों मिलकर कंपनी को प्रोडक्ट-आधारित मॉडल की ओर ले जा रहे हैं, जहां टेक्नोलॉजी का ज्यादा इस्तेमाल किया जाएगा।
कंपनी ने क्या कहा
इस बारे में बलमुरुगन मणि ने कहा कि विज्ञापन इंडस्ट्री अब ज्यादा जवाबदेही, पारदर्शिता और डेटा ओनरशिप की तरफ बढ़ रही है। कंपनी का लक्ष्य ब्रैंड्स को ऐसा सिस्टम देना है, जिससे वे अपने फर्स्ट-पार्टी डेटा का बेहतर इस्तेमाल कर सकें, प्रीमियम मीडिया तक पहुंच बना सकें और टेक्नोलॉजी की मदद से मापने योग्य ग्रोथ हासिल कर सकें।
वहीं फौजान रहीम ने कहा कि अब इंफ्लुएंसर और क्रिएटर मार्केटिंग को अलग चैनल की तरह नहीं देखा जा सकता। इसे बाकी मीडिया और परफॉर्मेंस मार्केटिंग के साथ जोड़ना जरूरी है। कंपनी ऐसी टेक्नोलॉजी बना रही है, जिससे ब्रैंड्स एक ही प्लेटफॉर्म पर क्रिएटर्स, मीडिया और कैंपेन के नतीजों को आसानी से मैनेज कर सकें।
कंपनी किन क्षेत्रों में बढ़ाएगी काम
कंपनी अब कुछ खास क्षेत्रों में अपनी क्षमता बढ़ाने पर काम कर रही है। इसमें फर्स्ट-पार्टी डेटा को सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करना, OEM पार्टनरशिप के जरिए कनेक्टेड टीवी पर प्रीमियम विज्ञापन इन्वेंट्री उपलब्ध कराना और अपना डिमांड-साइड प्लेटफॉर्म (DSP) तैयार करना शामिल है, जिससे ब्रैंड कैंपेन को बेहतर तरीके से चलाया और ऑप्टिमाइज किया जा सके।
इसके अलावा कंपनी का इंफ्लुएंसर टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म Social Tweebs भी क्रिएटर्स की खोज, कैंपेन मैनेजमेंट और परफॉर्मेंस मापन में मदद करेगा।
कई सेक्टर के ब्रैंड्स के साथ काम
Ventes Avenues ई-कॉमर्स, फिनटेक, गेमिंग, कंज्यूमर टेक्नोलॉजी और डिजिटल सर्विसेज जैसे कई सेक्टर के ब्रैंड्स के साथ काम करती है। कंपनी का कहना है कि वह भारत के साथ-साथ दक्षिण-पूर्व एशिया और कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी टेक्नोलॉजी, डेटा एनालिटिक्स और नए पार्टनरशिप पर निवेश जारी रखेगी।
कंपनी का लक्ष्य है कि बदलते डिजिटल विज्ञापन माहौल में डेटा, मीडिया और टेक्नोलॉजी को एक साथ जोड़कर ऐसा सिस्टम बनाया जाए, जिससे ब्रैंड्स को अपने मार्केटिंग कैंपेन का साफ और मापने योग्य परिणाम मिल सके।
टैग्स