होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आज लॉन्च होगी ‘ऑफिसर्स टाइम्स’ पत्रिका
आज लॉन्च होगी ‘ऑफिसर्स टाइम्स’ पत्रिका
इंडियन ऑफिसर्स और ब्यूरोक्रेट्स के लिए एक नई हिन्दी पत्रिका, ऑफिसर्स टाइम्स आज लॉन्च हो रही है। पत्रिका 28 पेज की फुल कलर होगी जो अपने लुक के लिहाज से हांगकांग और मलेशिया की पत्रिकाओं की तरह होगी। समाचार4मीडिया से बात करते हुए, पत्रिका के संपादक और पब्लिशर, प्रवीण जाखड़ ने बताया कि आज राजस्थान के चीफ सेक्ट्ररी, सी.के मैथ्यू पत्रिका की लॉन्चिंग करें
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
इंडियन ऑफिसर्स और ब्यूरोक्रेट्स के लिए एक नई हिन्दी पत्रिका, ऑफिसर्स टाइम्स आज लॉन्च हो रही है। पत्रिका 28 पेज की फुल कलर होगी जो अपने लुक के लिहाज से हांगकांग और मलेशिया की पत्रिकाओं की तरह होगी। समाचार4मीडिया से बात करते हुए, पत्रिका के संपादक और पब्लिशर, प्रवीण जाखड़ ने बताया कि आज राजस्थान के चीफ सेक्ट्ररी, सी.के मैथ्यू पत्रिका की लॉन्चिंग करेंगे। कार्यक्रम के दौरान, काफी ऑफिसर्स मौजूद होंगे। जाखड़ का कहना था कि पत्रिका का मुख्य टार्गेट भी ऑफिसर्स ही होंगे। पत्रिका पूरे देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के सभी अधिकारियों तक पहले ही चरण में पहुंचायी जायेगी। जाखड़ ने यह भी बताया कि ऑफिसर्स टाइम्स मेघालय और असम आदि राज्यों में भी भेजी जा रही है। जहां आर्मी के हेड क्वार्टर हैं। ऑफिसर्स टाइम्स आम पत्रिकाओं से हट कर होगी। फिलहाल इस तरह की पत्रिका विदेशों में बिक रही हैं। जाखड़ का यह भी कहना था कि हिन्दी मार्केट में ब्यूरोक्रेट और ऑफिसर्स के लिए यह पहली पत्रिका है, जो पूर्णत: इन्हीं को टार्गेट करती है। ब्यूरोक्रेट्स और इंडियन ऑफिसर्स के लिए जयपुर से शुरू होने जा रही मासिक मैगजीन, ऑफिसर्स टाइम्स के कार्यालय का उद्घाटन, महालेखाकार, अरुण गोयल ने किया। नेहरू प्लेस में शुरू हुए ऑफिसर्स टाइम्स के कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर मैगजीन की संपादकीय, विपणन, प्रसार टीम की मौजूदगी में गोयल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर गोयल ने पूरी टीम से मुलाकात की और ऑफिसर्स टाइम्स को अपनी तरह की खास मैगजीन बताया। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स