होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बीजेपी की जीत का राज बताने के लिए हैकर्स ने पत्रिका.कॉम को किया हैक, आज भी कामकाज प्रभावित
बीजेपी की जीत का राज बताने के लिए हैकर्स ने पत्रिका.कॉम को किया हैक, आज भी कामकाज प्रभावित
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। राजस्थान पत्रिका समूह के हिंदी न्यूज पोर्टल ‘पत्रिका डॉट कॉम’ (www.patrika.com) को शुक्रवार दोपहर हैक कर लिया गया, हालांकि जल्द ही समूह की टेक्निकल टीम ने वेबसाइट को संभाल लिया। बताया जा रहा है कि इसके पीछे का उद्देश्य ईवीएम में गड़बड़ी किए
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
राजस्थान पत्रिका समूह के हिंदी न्यूज पोर्टल ‘पत्रिका डॉट कॉम’ (www.patrika.com) को शुक्रवार दोपहर हैक कर लिया गया, हालांकि जल्द ही समूह की टेक्निकल टीम ने वेबसाइट को संभाल लिया। बताया जा रहा है कि इसके पीछे का उद्देश्य ईवीएम में गड़बड़ी किए जाने को साबित करना था। करीब एक घंटे बाद पत्रिका समूह की टेक्निकल टीम ने साइट को ठीक किया। पर सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक आज भी साइट पर सुचारू रूप से अपलो़डिंग के काम पर प्रभाव पड़ा है। सीएमएस के पासवर्ड चेंज किए गए हैं। उम्मीद है कि साइट सोमवार तक पूरी तरह से ठीक हो जाएगी।
यूपी में भाजपा की रिकॉर्ड जीत के बाद मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गड़बड़ी का आरोप लगाया था, जिसे निर्वाचन आयोग ने खारिज कर दिया था, लेकिन अब एक हैकर ग्रुप ने ईवीएम में गड़बड़ी के दावे को सही बताया है। Legion नाम के एक हैकर ग्रुप ने वेबसाइट www.patrika.com को हैक कर सबूत पेश किया है।
इस हैकर ग्रुप ने यह भी दावा किया है कि अगर निर्वाचन आयोग और सीबीआई ने ईवीएम में गड़बड़ी की जांच नहीं की तो वे ईवीएम कोड्स को सार्वजनिक कर देंगे। हैकर्स का दावा है कि निर्वाचन आयोग के कई कम्प्यूटर उनके पास है।
दरअसल हैकर ग्रुप ने वेबसाइट को हैक कर लिखा, ‘यूपी विधानसभा चुनाव में ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ की गई थी। भारत में जो ईवीएम मशीन है इनमें कोई खास सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। ना ही इनका कोई प्रोग्राम कोड है। इन मशीनों के प्रोग्राम कोड को अपने हिसाब से बदलकर नतीजों को प्रभावित करना बेहद आसान है।’
हालांकि हैकर्स ने यह भी बताया कि कैसे कैसे भाजपा के पक्ष में मशीनों का इस्तेमाल हुआ है। हैकर्स ने लिखा, जैसे मोबाइल को डेवलपर मोड पर लेने के लिए दो किज को एक साथ दबाया जाता है उसी तरह वोटिंग मशीन के प्रोग्राम को भी तैयार किया गया है। मशीन में एक विशेष मोड शुरू करने के बाद 100 वोट पड़ने के बाद दो कीज को एक साथ दबाया गया है। ऐसा करने से प्रोग्राम बदला गया और सारे वोट भारतीय जनता पार्टी के खाते में चले गए। अंतिम वोट पड़ने के बाद उस मोड को डिएक्टिवेट कर दिया गया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स